Delhi Water Cut: 16 अप्रैल को 6 घंटे बंद रहेगा पानी, साउथ दिल्ली में सबसे ज्यादा परेशानी,पहले से कर लें तैयारी
Delhi Water Cut: दिल्लीवासियों के लिए आज जरूरी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने खुद इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी है।
ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी करने और पानी का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नीचे पढ़िए राजधानी के किन इलाकों में पानी बंद रहेगा...

Delhi Jal Board ने क्यों बंद की पानी सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, चंद्रावल वाटर वर्क्स-II के पंप हाउस में HT पैनल और HT केबल पर इमरजेंसी मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक प्लांट बंद रहेगा, जिससे पानी की सप्लाई पर सीधा असर पड़ेगा। इस मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई या तो बंद रहेगी या बहुत कम प्रेशर के साथ मिलेगी।
- शटडाउन का समय: 15 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे से।
- समय: लगभग 06 घंटे तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा।
चूंकि यह प्लांट दिल्ली के एक बड़े हिस्से को पानी सप्लाई करता है, इसलिए सिस्टम को दोबारा रिकवर होने में समय लगेगा, जिसका असर 16 अप्रैल को भी देखने को मिलेगा।
ये इलाके होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित
जल बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, निम्नलिखित क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा या बहुत कम दबाव (Low Pressure) के साथ आएगा:
मध्य और उत्तरी दिल्ली: सिविल लाइन्स, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर।
लुटियंस और नई दिल्ली: करोल बाग, पहाड़गंज, और पूरा NDMC क्षेत्र।
पश्चिमी और मध्य दिल्ली: पुराना एवं नया राजेंद्र नगर, पटेल नगर (पूर्वी एवं पश्चिमी), बलजीत नगर, प्रेम नगर।
अन्य प्रमुख क्षेत्र: इंदरपुरी, दिल्ली छावनी (Cantonment) के कुछ हिस्से और साउथ दिल्ली के कई पॉकेट।
Water Cut होने पर क्या करें लोग?
पानी की कमी से बचने के लिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। जल बोर्ड ने शहरवासियों से अपील की है कि जरूरत के मुताबिक पानी स्टोर कर लें, पानी का उपयोग सोच-समझकर करें, गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचें।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए अपील की है कि वे पानी का संयमित उपयोग करें ताकि सभी को जरूरी जरूरत के हिसाब से पानी मिल सके। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो आज और कल पानी को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।














Click it and Unblock the Notifications