मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने
Monalisa: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार मामला उनकी शादी, उम्र और एक कथित भागने वाले वायरल वीडियो को लेकर है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही खबरों ने लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है।
शादी के समय क्या थी मोनालिसा की उम्र?
हाल ही में खबर आई थी कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान (Furman Khan) से केरल में शादी की थी। उस समय मोनालिसा ने खुद की उम्र 18 साल बताई थी। हालांकि कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी उम्र केवल 16 साल है, जिससे ये मामला और भी संवेदनशील हो गया है और नाबालिग होने की आशंका ने विवाद को हवा दे दी है।

क्या सच में गायब हो गई थीं मोनालिसा?
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने इस मामले को और उलझा दिया है। वीडियो में एक युवक दावा करता नजर आया है कि मोनालिसा अचानक गायब हो गई हैं और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स हूबहू मोनालिसा के पति फरमान खान जैसा लग रहा था, जिसके चलते लोग इस वीडियो को सच मान रहे थे।
वायरल वीडियो का सच आया सामने
हालांकि बाद में इस वीडियो की सच्चाई सामने आई और पूरा मामला फर्जी निकला है। जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति फरमान खान नहीं बल्कि राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है। अरविंद ने खुद सामने आकर कबूल किया है कि उसने ये वीडियो केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से बनाया गया था।
राजस्थान के अरविंद कुमार जोशी ने बनाया था फर्जी वीडियो
अरविंद कुमार जोशी ने एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी को गुमराह करने का नहीं था। उन्होंने बताया कि वह फरमान खान के वीडियो देखते थे और कई लोगों ने उन्हें कहा था कि वह उसके जैसे दिखते हैं। इसी बात से प्रेरित होकर उन्होंने ये वीडियो बनाया था। उन्होंने माना कि ये कदम केवल एंटरटेनमेंट के लिए उठाया गया था लेकिन इससे गलतफहमी फैल गई।
फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में की थी प्लानिंग
-एक इंटरव्यू में अरविंद कुमार जोशी ने खुलासा किया है कि किसी ने उन्हें सुझाव दिया था कि अगर वो मोनालिसा के भागने जैसा वीडियो बनाकर पोस्ट करेंगे तो उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं। इसी लालच में उन्होंने ये वीडियो शूट किया और अपलोड कर दिया था।
-वायरल वीडियो में अरविंद ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि मोनालिसा का अजमेर में कोई सुराग नहीं मिला है और वो उन्हें ढूंढने के लिए जोधपुर जा रहे हैं। इस बयान ने लोगों के बीच सनसनी फैला दी थी लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि पूरा वीडियो महज एक स्क्रिप्टेड ड्रामा था।
सोशल मीडिया पर खड़े हो रहे हैं सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है। मोनालिसा से जुड़ा ये मामला फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है लेकिन इससे जुड़ी अफवाहों ने लोगों को जरूर सोचने पर मजबूर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications