Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के नए डिप्‍टी सीएम? पत्‍नी ज्‍यादा हैं अमीर

Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई भाजपा-राजग सरकार बन चुकी है। सम्राट चौधरी के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के दो वरिष्ठ नेता, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली है।

बिहार के समस्तीपुर जिले के सराय रंजन से चार बार के विधायक विजय कुमार चौधरी को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। भूमिहार ब्राह्यमण समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले विजय कुमार चौधरी को बिहार का उपमुख्‍यमंत्री बनाए जाने के बाद ये जमकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं आखिर कितने अमीर हैं बिहार के नए डिप्‍टी सीएम? इनकी पत्‍नी और बच्‍चे कौन हैं और क्‍या करते हैं?

Vijay Kumar Chaudhary Net Worth

Vijay Kumar Chaudhary की पत्‍नी और बच्‍चे

बिहार के नए डिप्‍टी सीएम विजय कुमार चौधरी की पत्नी का नाम गंगा चौधरी है। इनके दो बच्चे हैं-एक बेटा शुभादित्य और एक बेटी अंकिता। विजय कुमार चौधरी का परिवार लाइम लाइट से दूर रहता है। मी‍डिया रिपोर्ट के अनुसार विजय कुमार की पत्‍नी हाउसवाइफ हैं और बच्‍चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Vijay Kumar Chaudhary Net Worth: कितने अमीर हैं बिहार के डिप्‍टी सीएम

बिहार की नई सरकार में उपमुख्‍यंत्री बने विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव के समय सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.17 करोड़ रुपये है और खास बात यह है कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। उनकी आय में बैंक जमा, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश शामिल हैं।

चुनावी हलफनामे के अनुसार विजय चौधरी के बैंक खाते में ₹14.92 लाख और विभिन्न निवेशों में ₹12.33 लाख तथा ₹77.41 लाख जमा हैं। उनकी बजाज में ₹1.5 लाख और आईसीआईसीआई में ₹50,000 की बीमा पॉलिसियां हैं। उनके पास ₹60,000 मूल्य की पुरानी मारुति ऑल्टो कार व ₹1.15 लाख कीमत के 10 ग्राम सोने के गहने हैं।

विजय कुमार चौधरी से ज्‍यादा अमीर उनकी पत्‍नी हैं?

विजय कुमार चौधरी से ज़्यादा संपत्ति उनकी पत्नी गंगा चौधरी के पास है। उनके पास लगभग 240 ग्राम सोना (करीब 27 लाख रुपये) के अलावा पटना में प्लॉट और फ्लैट जैसी अचल संपत्तियां भी हैं, जिनकी कीमत लाखों में है।

पत्नी गंगा चौधरी के पास ₹2.5 लाख नकद हैं, जबकि उनके दो बैंक खातों में क्रमशः ₹1.35 लाख और ₹11.17 लाख जमा हैं। उन्होंने यूटीआई में ₹30,000, आईसीआईसीआई में ₹50,000 और बिरला में ₹2 लाख की बीमा पॉलिसियां ले रखी हैं। उनके पास ₹27.60 लाख मूल्य के 240 ग्राम सोने के आभूषण भी मौजूद हैं।

पत्‍नी के नाम पर है लाखों की अचल संपत्ति

अचल संपत्ति के विवरण में, विजय चौधरी के पास लगभग ₹55 लाख मूल्य की कृषि भूमि है। गंगा चौधरी के नाम पटना में ₹50 लाख का प्लॉट, गांव में ₹70 लाख की जमीन और पटना के बेली रोड पर ₹95 लाख का एक फ्लैट दर्ज है।

विजय चौधरी के पास कितनी है चल संपत्ति?

घोषित हलफनामे के अनुसार, मंत्री विजय चौधरी की कुल सकल चल संपत्ति ₹1.09 करोड़ है, जबकि उनकी पत्नी की यह संपत्ति ₹43.81 लाख है। दंपति की आय का मुख्य स्रोत वेतन और बैंक से मिलने वाला ब्याज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+