Iran War Update: इस्लामाबाद में फिर होगी अमेरिका-ईरान की बातचीत! नई तारीख आई सामने, नई शर्तें भी जारी

Iran War Update: एक राउंड की घनघोर बेइज्जती के बाद पाकिस्तान दूसरे राउंड की बेइज्जती के लिए अपनी जमीन तैयार कर रहा है। दरअसल अमेरिका-ईरान के बीच हुई पहले दौर की बातचीत में मटियामेट होने के बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से अपने पीस टॉक के सभी पोस्टर-बैनर हटवा दिए हैं। अब इंटरनेशनल बेइज्जती को बचाने के पाकिस्तान ने फिर से हाथ -पैर मारना शुरू कर दिया है कि एक और बार ईरान-अमेरिका की बातचीत किसी भी तरह पाकिस्तान में हो जाए।

कब होनी है सेकेंड मीटिंग?

दूसरी तरफ, अमेरिका ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर से पहले दो नई शर्तें रख दी हैं। यह अगले सप्ताह शुक्रवार से रविवार के बीच पाकिस्तान में हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन की सबसे बड़ी मांग यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बिना किसी रुकावट के खोल दिया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सके।

Iran War Update

अब सब को होगा नुकसान

अमेरिका ने Reciprocity की भी शर्त रखी है। इसका मतलब साफ है, अगर ईरान किसी दूसरे देश के जहाजों को होरमुज़ से गुजरने से रोकेगा, तो उसके जहाजों के वहां से गुजरने पर हमले किए जाएंगे। यह शर्त सीधे तौर पर समुद्री व्यापार और तेल सप्लाई से जुड़ी हुई है, जिससे वैश्विक बाजार प्रभावित हो रहा है।

Domestic Workers: भारत, US और UK में मेड्स की सैलरी में इतना फर्क क्यों? विदेशों में मिलती है लग्जरी लाइफ
Domestic Workers: भारत, US और UK में मेड्स की सैलरी में इतना फर्क क्यों? विदेशों में मिलती है लग्जरी लाइफ

IRGC से क्या अड़ंगा डाल रहा?

डिप्लोमेटिक सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि ईरानी डेलिगेट्स के पास किसी भी समझौते से पहले Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से पूर्ण अधिकार हो। यानी बातचीत में शामिल टीम के पास अंतिम फैसले लेने की पूरी शक्ति होनी चाहिए, ताकि बाद में कोई रुकावट न आए।

ईरान में अंदरूनी क्या मतभेद?

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के सीनियर कमांडर अहमद वाहिदी और अली अब्दुल्लाही ने पाकिस्तान में मौजूद ईरानी डेलिगेट्स को अमेरिका को जवाब देने से रोक दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने डेलिगेट्स प्रमुख मोहम्मद बाकर ग़ालिबफ से देश को आर्थिक पतन से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

फिर शुरू होगी बातचीत?

अमेरिकी और ईरानी डेलिगेट्स 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध को खत्म करने के लिए फिर से बातचीत करने पाकिस्तान लौट सकते हैं। हालांकि, अभी तक इन योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि अमेरिका की ओर से नहीं की गई है। ईरान और पाकिस्तान के अधिकारियों ने गुमनामी की शर्त पर बताया कि इस्लामाबाद में फिर से बातचीत कराने का प्रस्ताव वॉशिंगटन और तेहरान को भेजा गया है। अभी तक बैठक की कोई फाइनल तारीख तय नहीं हुई है।

अगले सप्ताह हो सकती है अहम बैठक

इस्लामाबाद में ईरानी दूतावास के एक अधिकारी के मुताबिक, बातचीत अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकती है। वहीं रॉयटर्स को एक ईरानी सूत्र ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक का समय खुला रखा गया है।

US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान?
US Embassy Delhi: अमेरिकन एंबेसी ने क्यों बुक किए दिल्ली के हजारों ऑटो? क्या करने का है प्लान?

पाकिस्तान की मध्यस्थता और सकारात्मक संकेत

एक सीनियर पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि ईरान दूसरे दौर की वार्ता के लिए सकारात्मक है। इस्लामाबाद दोनों देशों के संपर्क में है और बैठक संभवतः आने वाले वीकेंड में आयोजित की जा सकती है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि लंबे समय से चल रहा तनाव कम हो सकता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+