Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP MLC Election 2020: नववधू ने किया शिक्षक-स्नातक के लिए मतदान, बोली- अब जाऊंगी ससुराल

हरदोई। उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद (MLC) सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। तो वहीं, हरदोई जिले में कुछ अलग तस्वीर देखने को मिली। जी हां, यहां एक नववधू शादी के मंडप से उठकर मतदान केंद्र पर पहुंच गई। नववधू ने वोटिंग करने के बाद कहा, 'मतदान करना सबका अधिकार एवं दायित्व है, जिसे सभी को बखूबी निभाना चाहिए।

Recommended Video

    UP Teachers MLC Election: शिक्षक-स्नातक के लिए Voting जारी, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे | वनइंडिया हिंदी
    MLC Election 2020: bride done voting in hardoi after marriage

    निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा और चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा। एमएलसी के चुनावों में मतदाता जागरूकता अभियान का सबसे ज्यादा असर इस बार युवा वर्ग पर दिख रहा है। इस बात का उदाहरण है कछौना के मतदान केंद्र। यहां पर एक नववधू शादी के मंडप से उठ कर मतदान करने के लिए पहुंची। विदाई से पहले नववधू प्रीति अवस्थी जो महमूदपुर की निवासी है ने मंडप से उठकर अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान किया।

    नववधू प्रीति अवस्थी ने कहा, मतदान करना सबका अधिकार एवं दायित्व है जिसे बखूबी निभाना चाहिए। बताया कि वोटिंग कर लिया है, अब मैं ससुराल जाऊंगी। बता दें कि, हरदोई जिले के 56,301 मतदाता 24 उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटी में लॉक करेंगे। प्रत्याशी भले ही 24 हैं, पर मुख्य मुकाबला मौजूदा एमएलसी कान्ति सिंह और भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह के बीच माना जा रहा है। दोनों ही जिले के बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र से आते हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 बूथों पर 2,671 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+