Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: आज पापमोचनी एकादशी का पावन दिन है, कहते हैं कि आज से दिन जो भी भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करता है उसके सारे पापों का अंत होता है और उसे सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस एकादशी पर खास संयोग भी बना है जो कि कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ है।
दरअसल 14 मार्च 2026 की रात 9:33 बजे चंद्रमा ने धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश किया जो कि शनि का राशि है।ये यहां पर अगले दो दिनों तक विराजमान रहेंगे, काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक चंद्रमा के मकर गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है।

लेकिन कुछ के लिए ये बेहद ही शुभ संदेश लेकर आया है। जिन्हें इस गोचर की वजह से करियर, लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी और यही नहीं इन्हें अप्त्याशित रूप से धनलाभ भी होगा। ये चार राशियां हैं वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर।
Papamochani Ekadashi 2026 ka Prabhav: 'भाग्य का साथ मिलेगा'
- वृषभ राशि: करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, भाग्य का साथ मिल सकता है और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
- कन्या राशि: यह समय रचनात्मक कार्यों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रह सकता है, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और बड़ा धनलाभ हो सकता है।
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: 'लवलाइफ अच्छी रहेगी'
- वृश्चिक राशि: साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, छोटी यात्राएं और नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं तो वहीं इनकी नौकरी या व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं।
- मकर राशि: चंद्रमा का गोचर इन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा, कामकाज में नई ऊर्जा मिलेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी लवलाइफ अच्छी रहेगी।
Moon Transit in Capricorn: चंद्रमा का मकर राशि में गोचर
ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि मकर राशि के स्वामी शनि हैं, जो अनुशासन, मेहनत और कर्म का प्रतीक माने जाते हैं। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।ॐ सोमाय नमः का जाप करें और सफेद वस्त्र या चावल का दान करें इसले मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications