Kuldeep Yadav की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, आशीर्वाद के साथ दिया खुशहाल जीवन का मंत्र, वीडियो वायरल

Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाई। इस खास मौके पर युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ जैसे क्रिकेटर वहां नजर आए। इन सभी खिलाड़ियों ने इस नए जोड़े को आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

शादी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एंट्री (Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie)

लेकिन इस बीच देश के विख्यात आध्यात्मिक गुरु और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (महाराज) ने वहां पहुंचकर सुर्खियां बटोर ली। मसूरी की वादियों में आयोजित इस निजी समारोह में महाराज की मौजूदगी ने इस शादी को और भी खास बना दिया। कुलदीप यादव हमेशा से ही अपनी धार्मिक आस्था और जड़ों से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं।

Kuldeep Yadav 1

कुलदीप यादव को मिला आशीर्वाद

कुलदीप यादव हमेशा से ही अपनी धार्मिक आस्था और जड़ों से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों से पहले आशीर्वाद लेने के लिए बागेश्वर धाम जाते रहे हैं। ऐसे में उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पारी यानी विवाह के अवसर पर खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वहां पहुंचकर कुलदीप को आशीर्वाद देने का काम किया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी के दौरान महाराज ने कुलदीप और वंशिका के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके सुखद भविष्य की कामना की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने केवल औपचारिकता के तौर पर आशीर्वाद नहीं दिया, बल्कि नवदंपति को एक संतुलित और सामंजस्यपूर्ण वैवाहिक जीवन का मंत्र भी सिखाया। उन्होंने परिवार के साथ संवाद करते हुए भी कई जरूरी बातों का जिक्र किया।

कुलदीप और वंशिका की यह शादी बेहद निजी और शालीन रखी गई थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा हस्तियां ही शामिल हुईं। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री की उपस्थिति ने इस शादी को चर्चा का विषय बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+