NZ vs SA 1st T20: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE

NZ vs SA Live Streaming 1st T20: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक सफर के ठीक बाद न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं। रविवार यानी 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत से मिली हार को भुलाकर न्यूज़ीलैंड की टीम अब 2028 के अगले बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रही है।

सीनियर खिलाड़ियों को मिला आराम (NZ vs SA Live Streaming 1st T20)

इस सीरीज में दोनों ही टीमों ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है। सेंटनर सीरीज के पहले तीन मैचों में कीवी टीम की कमान संभालेंगे, जबकि अंतिम दो मैचों में टॉम लैथम कप्तानी करेंगे। न्यूज़ीलैंड ने फिन एलन, टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल जैसे बड़े नामों को आराम दिया है। डेवोन कॉनवे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और पारी की शुरुआत करेंगे।

NZ vs SA 1

केशव महाराज को बनाया गया कप्तान

दूसरी तरफ एडेन मार्करम की अनुपस्थिति में केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह से नए लुक में नजर आ रही है, जिसमें ईथान बॉश और जॉर्डन हरमन जैसे पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज केवल एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप के घावों को भरने का मौका भी है।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच

हाल ही में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। प्रोटियाज टीम उस हार को पीछे छोड़कर एक ताज़ा शुरुआत करना चाहेगी। रविवार 15 मार्च भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे बे ओवल माउंट माउंगानुई मैच की शुरुआत होगी। भारत में यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर टीवी पर और सोनी लिव (SonyLIV) व फैनकोड (FanCode) पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+