हरदोई: 14 साल के भीम का धान के खेत में पड़ा मिला शव, आठ दिन से गायब था

हरदोई। 17 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोर का शव 23 अक्टूबर को धान के खेत में पड़ा मिला है। दरअसल, धान की कटाई करने गए किसानों खेत में दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। वहां पर किशोर के शव टुकड़े-टुकड़े करके खेत में बिखरे पड़े थे। वहीं, शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

lost from eight days body of Bhima found in farm

अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी स्वर्गीय मोतीलाल का 14 वर्षीय पुत्र भीम बीते एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का कोई पता नही लगा तो परिजनो ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद शुक्रवार को गांव के लोग खेत पर धान की फसल की कटाई करने गए तो वहां खेत मे उनको दुर्गंध आई। लोगों ने जब खेत में घूमकर देखा तो किशोर का शव कई टुकड़ों में खेत के अंदर बिखरे मिले।

माना जा रहा है कि किशोर की हत्या करके उसके शव के टुकड़े करके खेत में फेंक दिए गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की. पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक चार भाइयों व एक बहन में दूसरे का था और पिता की लगभग 4 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मामले में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+