मंगलसूत्र से ज्यादा जरूरी शौचालय, प्रेरणा बन गई सविता
मंगल सूत्र को सविता ने इसलिए बेच दिया क्योंकि उसके बदले में मिली रकम से शौचालय का निर्माण कर सके। आप समझ सकते हैं कि सविता ने शौचालय की अहमियत को किस शिद्दत से समाज के सामने स्थापित किया है।
पहले शौचालय फिर देवालय, हर घर हो शौचालय, चाहिए खुले में शौच से आज़ादी, जिस घर में शौचालय नहीं, उस घर में नहीं जाएगी बहू - एक के बाद एक नारे और सोच ने देशभर में ग्रामीणों के मनमस्तिष्क पर जबरदस्त असर डाला। लोग और खासकर महिलाएं खुद आगे आने लगीं। एक से बढ़कर एक पहल किए और समाज के लिए प्रेरणा बन गयीं।

शौचालय के लिए सविता ने बेचा मंगलसूत्र
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पड़ता है भटहट, जहां के बूढ़ाडीह गांव में रहती है सविता देवी। आज सविता देवी को हर कोई पहचानता है। वह स्वच्छता अभियान का सिम्बॉल बन चुकी हैं। सविता ने ऐसा क्या किया कि रातों रात उदाहरण बन गयीं। सविता ने शौचालय के लिए अपना मंगलसूत्र तक बेच दिया ! जी हां। मंगलसूत्र, जो सुहाग की निशानी मानी जाती है, जिसकी हिफाजत के लिए महिलाएं अपनी जान तक दे देती हैं। सविता देवी ने साबित कर दिखाया कि जिस तरह मंगलसूत्र अनमोल है, उसी तरह शौचालय भी।
प्रेरणा बन गयी सविता
'पहले शौचायल फिर देवालय' के नारे को सविता ने अपने तरीके से सच कर दिखाया। जिस समाज में पति को देवता माना जाता है और मंगलसूत्र को देवता के साथ सात फेरे लेने का प्रतीक चिन्ह। सात जन्मों का नाता कहलाता है ये मंगल सूत्र। इस मंगल सूत्र को सविता ने इसलिए बेच दिया क्योंकि उसके बदले में मिली रकम से शौचालय का निर्माण कर सके। आप समझ सकते हैं कि सविता ने शौचालय की अहमियत को किस शिद्दत से समाज के सामने स्थापित किया है। सविता का कदम त्याग है, प्रेरणा है और उनकी सोच क्रांतिकारी है जिसे आज हर कोई सैल्यूट कर रहा है।
सविता को मिल रहा भरपूर सम्मान
सविता बिहार के पटना जिले की रहने वाली है। उसकी शादी यूपी के गोरखपूर में दिव्यांग वीरेंद्र मौर्य से हुई। जब वह शादी के बाद गांव आयी, तो उसने पाया कि ससुराल में शौचालय नहीं है। सविता गरीब जरूर है लेकिन उसे पता है स्वच्छता की अहमियत। उसे पता है कि शौचालय के लिए किस तरह देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। इसलिए उसने फैसला किया कि वह मंगल सूत्र बेचकर यह काम कराएगी। उसने ऐसा ही किया। जब ये बात मीडिया के जरिए सरकार के सामने आयी, तो सरकार ने उसका हौंसला बढ़ाया। सविता का सम्मान किया।
कानपुर की लता देवी ने भी बेचा शौचालय के लिए मंगलसूत्र
सविता ने जब राह दिखलायी तो दूसरी महिलाओं ने भी उनका अनुसरण किया। कानपुर की रहने वाली लता देवी दिवाकर ने भी अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए अपना मंगलसूत्र बेच डाला। लता को मंगलसूत्र ही नहीं दूसरे जेवरात भी बेचने पड़े। लता का कहना है कि घर में शौचालय होना सबसे पहली जरूरत होनी चाहिए। खुले में शौच अपमान की बात है। इस परंपरा को हमें जल्द से जल्द बदलना होगा। गांव के लोगों ने लता की सोच की तारीफ की। खुद लता के गांवों में भी शौचालय बनवाने की होड़ लग गयी।
2 साल में बने 2 करोड़ शौचालय
सविता और लता जैसी महिलाएं पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं जहां 50 करोड़ लोगों के पास आज भी शौचालय नहीं है। केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों में अब तक पिछले दो साल में 2 करोड़ शौचालयों का निर्माण हो चुका है। सरकार ने शोचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि को भी 9 हजार रुपये बढ़ाकर 12 हज़ार रुपये कर दिया है। 2019 तक सभी घरों में शौचालय उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर सरकार चल रही है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications