Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन शाम के समय बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में भी डाल दिया। दफ्तर से घर लौटते लोगों को अचानक बदले मौसम की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। तेज हवाओं के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें हैं। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों में और बारिश व गरज-चमक की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश ने रोकी रफ्तार
- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली से सटे हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले 48 घंटे में बारिश और हवाओं का असर रह सकता है।
- लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। खास तौर पर बाहर निकलते हुए और वाहन चलाचे समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- अचानक बदले मौसम की वजह से शाम के समय दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की भी समस्या है।
Delhi NCR Mausam News: अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। हवाओं के चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रेवाड़ी, अलवर और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में ओला गिरने की वजह से खास तौर पर गेंहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी हिस्सों में नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications