Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ

Dhurandhar 2 Paid Preview Shows Cancelled: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' आज यानी 18 मार्च 2026 (बुधवार) को पेड प्रिव्यू के साथ बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है। हालांकि रिलीज से ठीक पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

फिल्म के नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज हुए कैंसिल
डायरेक्टर आदित्य धर की इस पैन-इंडिया फिल्म के नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज कैंसिल कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में डबिंग से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण ये फैसला लिया गया है।

Dhurandhar 2

'धुरंधर 2' समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी

-हैदराबाद के एक थिएटर मालिक ने भी पुष्टि की है कि नॉन-हिंदी इलाकों में फिल्म 'धुरंधर 2' समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी है जिसके चलते शो कैंसिल करने पड़े हैं।

-बताया जा रहा है कि डबिंग की समस्या के चलते फिल्म 'धुरंधर 2' को Qube प्लेटफॉर्म पर समय पर अपलोड नहीं किया जा सका है जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स तक कंटेंट नहीं पहुंच पाया है।

-इसी वजह से साउथ इंडिया में प्रिव्यू शोज रद्द कर दिए गए हैं और दर्शकों के लिए रिफंड प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि रात तक कंटेंट उपलब्ध हो जाएगा जिससे अगले शो समय पर शुरू हो सकेंगे।

नॉन-हिंदी की जगह दिखेंगे हिंदी प्रिव्यू शोज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में नॉन-हिंदी वर्जन की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। कोयंबटूर और तिरुवनंतपुरम के थिएटर्स ने साफ किया है कि फिलहाल फिल्म केवल हिंदी में उपलब्ध है। ऐसे में अब इन सिनेमाघरों में हिंदी पेड प्रिव्यू शोज चलाए जाएंगे जबकि अन्य भाषाओं के दर्शकों को रिफंड दिया जा रहा है।

5 भाषाओं में रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'

-पहली फिल्म 'धुरंधर' जहां सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी वहीं इसका सीक्वल 'धुरंधर 2' अब पैन-इंडिया स्तर पर 5 भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम) में रिलीज किया जा रहा है।

-19 मार्च 2026 (गुरुवार) से फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में पूरी तरह से रिलीज होगी। साउथ इंडिया में पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए इसे मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फैसला लिया गया।

CBFC ने लगाए 21 कट्स, लंबी हुई फिल्म

फिल्म को Central Board of Film Certification (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कुल 21 कट्स और एडिट्स के बाद इसे मंजूरी दी गई है। इसके बाद फिल्म की अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट की हो गई है।

कहानी में दिखेगी जासूसी और एक्शन की जंग

-'धुरंधर 2' में इस बार हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म में हमजा अली की बैकस्टोरी भी दिखाई जाएगी, कैसे एक कैदी से वह इंडियन स्पाई बनता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन लीक होने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि मेकर्स ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

-'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले ही विवादों और तकनीकी दिक्कतों में फंसना मेकर्स के लिए चुनौती बन गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि फिल्म अपनी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+