Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deepika Padukone: हर बार नए विवादों में क्यों फंस जाती हैं दीपिका पादुकोण?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म ‘पठान’ फिर से विवादों में पड़ चुकी है। इस बार विवाद का कारण है ‘पठान’ मूवी के एक गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण का केसरिया रंग की बिकनी पहन कर अश्लील डांस करना।

Deepika Padukone controversies over pathaans Besharam and drug connect

Deepika Padukone: बॉलीवुड का विवादों से बहुत पुराना नाता है और इसके सबसे कंट्रोवर्शियल कलाकारों में एक नाम दीपिका पादुकोण का भी शामिल है। दीपिका पादुकोण का प्रतिबंधित ड्रग्स मामले में एक बार नाम सामने आ चुका है, और दूसरी तरफ उनकी कई फिल्में लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं। यही नहीं, कभी उनके कॉस्टयूम, कभी उनके किरदार, कभी फिल्म की कहानी और कभी फिल्म के नाम भी विवादित रहे हैं।

दीपिका की ड्रग चैट

14 जून 2020 को जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलीवुड ड्रग माफियाओं का भंडाफोड़ हुआ। उस दौरान दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच की कथित ड्रग्स चैट भी सामने आई थी, जिसके बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दोनों से पूछताछ की थी। उस चैट में दीपिका पादुकोण किसी 'K' नामक व्यक्ति से 'माल, हैश' के बारे में पूछती दिख रही है और जांच एजेंसियों को शक है कि 'K' नामक व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश है।

जुलाई 2019 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शंस के करण जौहर ने एक पार्टी आयोजित की थी। उस पार्टी में दीपिका पादुकोण सहित विकी कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, आदि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मौजूद थे। उस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था। दरअसल, उस पार्टी का एक वीडियो शेयर करते हुए विधायक, मनजिंदर सिंह सिरसा, ने ट्विटर पर लिखा 'उड़ता पंजाब'। उस वीडियो को लेकर दावा किया गया कि दीपिका पादुकोण और बाकी सब सेलिब्रिटीज नशे की हालत में धुत थे।

JNU आंदोलन से जुड़कर पब्लिसिटी स्टंट

2020 में CAA-NRC पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में 5 जनवरी 2020 को हुई हिंसा के विरोध में दीपिका पादुकोण छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को वामपंथी छात्रों के साथ खड़े देखा गया था। दीपिका के JNU जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और आपत्ति भी जताई थी। देश के कई संगठनों और समूहों ने दीपिका पादुकोण का बहिष्कार करने की मांग तक कर दी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह पब्लिसिटी स्टंट उन्होंने खुद को मीडिया में हाईलाइट करने के लिए किया था क्योंकि उस दौरान उनकी एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।

पद्मावत को लेकर देशभर में आंदोलन

2017 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने बहुत ज्यादा आलोचनाओं का सामना किया। शुरुआत से इस फिल्म का नाम 'पद्मावती' रखा गया था लेकिन विरोध के बाद इसका नाम 'पद्मावत' कर दिया गया। पद्मावत को लेकर देशभर में कई समूहों और संगठनों ने जमकर हंगामा किया। करणी सेना ने आरोप लगाया था कि पद्मावत मूवी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। करणी सेना ने जयपुर में पद्मावत मूवी के सेट में तोड़फोड़ की थी और पद्मावत के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई भी की।

बाजीराव मस्तानी पर भी विवाद

वर्ष 2015 में रिलीज हुई रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की बाजीराव मस्तानी भी एक कंट्रोवर्शियल फिल्म थी। मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित बाजीराव मस्तानी पर पेशवा बाजीराव के वंशज ने आरोप लगाया कि फिल्म में दिखाए गए दृश्यों में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। मस्तानी और पेशवा बाजीराव के वंशजों ने संजय लीला भंसाली पर मस्तानी और पेशवा को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था। पेशवा बाजीराव के वंशज का यह भी आरोप था कि 'पिंगा' नृत्य मराठी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और इसे आइटम सॉन्ग में बदल दिया गया था।

गोलियों की रासलीला- रामलीला को लेकर आपत्ति

वर्ष 2013 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मूवी 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' फिल्म भी कुछ कम कंट्रोवर्शियल नहीं थी। दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का नाम पहले 'रामलीला' था, जिसके बाद इसे 'राम-लीला' किया गया, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शनों के बाद इसका नाम अंत में जाकर 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' रखा गया। इस फिल्म के लिए देशभर में कई बहुत बड़े-बड़े प्रदर्शन हुए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया, कुछ राज्यों की सरकारों ने तो इस फिल्म को बैन भी किया था।

दम मारो दम और ड्रग का कनेक्शन

वर्ष 2011 में दीपिका पादुकोण की एक मूवी 'दम मारो दम' आई थी जिसमें एक आइटम सॉन्ग, 'दम मारो दम' पर दीपिका पादुकोण ने आइटम डांस किया था। उस गीत के आपत्तिजनक लिरिक्स के लिए दीपिका को बहुत आलोचना भी सामना करना पड़ा था। दीपिका पादुकोण का यह 'दम मारो दम' का वर्जन, जीनत अमान के ओरिजिनल 'दम मारो दम' का रीमिक्स था। दीपिका पादुकोण के नए 'दम मारो दम' गाने को लेकर जीनत अमान, देवानंद, आदि कई बड़े कलाकारों ने आलोचना की थी। उस दौरान लोगों का कहना था कि दीपिका का यह गाना युवाओं को ड्रग जैसे प्रतिबंधित पदार्थों की तरफ अधिक आकर्षित कर रहा हैं।

आरक्षण फिल्म भी आई थी विवादों में

दीपिका पादुकोण सहित मल्टी स्टारर फिल्म आरक्षण भी बहुत विवादों में रही। दरअसल, कई दलित समूहों ने आरोप लगाया कि उस फिल्म में दलित समुदाय पर आपत्तिजनक सीन है। इस फिल्म को पंजाब, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैन कर दिया गया था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस बैन को हटाया गया था। अपनी मूवी को बचाने के लिए 'आरक्षण' के डायरेक्टर प्रकाश झा ने फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए थे।

यह भी पढ़ें: हिना खान और हिमांशी खुराना ने की दीपिका पादुकोण के डांस की कॉपी, लोगों ने कहा- बहन ऐसा मत करों नहीं तो.....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+