हिना खान और हिमांशी खुराना ने की दीपिका पादुकोण के डांस की कॉपी, लोगों ने कहा- बहन ऐसा मत करों नहीं तो.....
Pathaan Dance Viral Video: एक्ट्रेस हिना खान और हिमांशी खुराना ने दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग पर अपना डांस वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोगों को उनका ये डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

Pathaan Dance Viral Video: इन दिनों शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म 'पठान' का हालिया रिलीज गाना 'बेशरम रंग' फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को जहां एक तरफ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध भी किया जा रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण नारंगी रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह शाहरुख के साथ जबरदस्त बोल्ड डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर कई धार्मिक संगठनों ने ऐतराज जताया है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का यही गाना इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंडिंग में है। टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण के इस गाने पर जमकर रील्स बना रही हैं। इन एक्ट्रेसेस में अवनीत कौर से लेकर हिना खान, हिमांशी खुराना भी शामिल हैं। कई एक्ट्रेसेस की रील्स जहां लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं वहीं कुछ को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अवनीत के डांस को मिली जमकर तारीफ
टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' के स्टेप्स को पूरी तरह से कॉपी किया है। इस गाने के रील में वह हूबहू दीपिका जैसे ही एक्सप्रेसन्स और डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। हालांकि जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण को इसी गाने पर ट्रोल किया जा रहा है वहीं लोगों को अवनीत का डांस काफी पसंद आ रहा है। अवनीत की जमकर तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अवनीत कौर की रील पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
हिना खान के डांस को लोगों ने किया ट्रोल
एक्ट्रेस हिना खान ने भी दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग पर अपना डांस वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हिना खान ने भी इस गाने पर दीपिका पादुकोण की तरह डांस करने की पूरी कोशिश की है लेकिन लोगों को उनका डांस बिल्कुल पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर हिना खान के इस डांस रील का मजाक उड़ाया जा रहा है।

लोगों ने कहा- डांस मत करो बहन
एक सोशल मीडिया यूजर ने हिना खान के डांस रील पर कमेंट करते हुए लिखा है- आपकी ड्रेस दीपिका से कहीं ज्यादा अच्छी है लेकिन आपको डांस करना नहीं आता। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मैडम जी दीपिका की कॉपी कर ही नहीं पा रही हैं, सारी लड़कियां कन्फ्यूज्ड हैं उनसे ये डांस मूव हो ही नहीं पा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- डांस मत करो बहन, देखने में टॉर्चर होता है।
हिमांशी खुराना का भी बन रहा है मजाक
वहीं पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना ने भी फिल्म 'पठान' के हालिया रिलीज गाने 'बेशर्म रंग' के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनका डांस भी बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- हिमांशी जी सच में अच्छा नहीं लग रहा है।
यूजर्स बोले- इन्हें तो डांस आता ही नहीं
वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- दूसरों को ही कॉपी करो, खुद का कुछ नहीं करना इन्हें। वहीं एक शख्स ने लिखा है- डांस आता नहीं और चलीं मैडम डांस करने। आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने भी दीपिका पादुकोण के इस डांस को कॉपी किया है और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण को किया जा रहा है ट्रोल
पठान के पहले गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर विवाद शुरू हुआ है। कुछ ने गाने को वल्गर बताया है तो कुछ लोगों ने इस गाने को कॉपी भी बताया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लगातार उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अभिनेता प्रकाश राज और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उनके सपोर्ट में उतरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications