Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, जानें समय और रूट
Mumbai Local Train: सेट्रल और वेस्टर्न रेलवे ने 15 मार्च (रविवार) को ट्रैक व सिग्नल रखरखाव हेतु मुंबई में मेगाब्लॉक का ऐलान किया है। जिससे लोकल सेवाएं बाधित होंगी। यात्रीगण अपनी यात्रा योजना सावधानी से बनाएं।
ट्रांस-हार्बर लाइन पर ठाणे से वाशी/नेरूल के बीच रविवार सुबह 11:10 से शाम 4:10 तक अप-डाउन ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे से वाशी/नेरूल और पनवेल के लिए सभी अप-डाउन लोकल फेरे रद्द कर दिए गए हैं।

पश्चिम रेलवे पर बोरिवली से भाईंदर तक अप-डाउन फास्ट लाइनों पर शनिवार मध्यरात्रि 12:15 से सुबह 3:45 तक ब्लॉक रहेगा। तेज लोकल ट्रेनों को धीमी लाइनों पर मोड़ा जाएगा, जबकि कुछ दादर-बांद्रा तक ही चलकर लौटेंगी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रभादेवी रोड ओवरब्रिज का पूर्व-पश्चिम हिस्सा पहले ही हटा दिया गया है। हालांकि, सेट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे पटरियों के ऊपर स्थित कास्ट-आयरन सेक्शन को अभी हटाना शेष है।
प्रभादेवी ब्लॉक के अतिरिक्त, बोरीवली और भायंदर के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर उसी रात 12.15 बजे से सुबह 3.45 बजे तक एक अलग जंबो ब्लॉक रहा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इनके संयुक्त प्रभाव से कम से कम 45 उपनगरीय सेवाएं रद्द होंगी और नियमित ट्रेनों में देरी से चलीं।
इस रूट पर कैंसिल रहीं 45 लोकल ट्रेन
प्रभादेवी स्टेशन पर रेलवे फ्लाईओवर के गर्डर हटाने का काम शनिवार मध्यरात्रि 1:30 से रविवार सुबह 6:00 बजे तक चलेगा। इस ब्लॉक से 45 लोकल सेवाएं रद्द होंगी। चर्चगेट-प्रभादेवी के बीच माटुंगा रोड और माहीम स्टेशनों पर लोकल उपलब्ध नहीं होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव के इस दौरान मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। हालांकि, शनिवार रात की अंतिम उपनगरीय लोकल ट्रेन अपनी निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित हुईं।
छह मेल एक्सप्रेस ट्रेनें हुई लेट
इसके अलावा, छह मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें - 09184 वाराणसी-मुंबई सेंट्रल, 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल, 12928 एकतानगर-दादर, 12902 अहमदाबाद-दादर, 09052 भुसावल-दादर, और 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद - 30 मिनट से दो घंटे तक देरी से चलेंगी।
-
Rail Ticket Cancellation Rules: 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो वापस नहीं मिलेगा पैसा? क्या है नया नियम? -
भारतीय रेलवे की रिफॉर्म एक्सप्रेस : माल ढुलाई में साल्ट और ऑटो और यात्री रिजर्वेशन नियमों के बदलाव -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट













Click it and Unblock the Notifications