60 साल के Salman Khan के पास हैं ये 5 बेशकीमती चीजें, भाईजान ऐसे जीते हैं Royal Life
Salman Khan 5 Luxury Assets: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। भाईजान के पास ऐसी कई बेशकीमती चीजें हैं जो उनकी रॉयल लाइफ का आईना हैं।
सलमान खान का दमदार स्टारडम
सलमान खान ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। एक समय पर उन्होंने दर्शकों को लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हीरोइनों के साथ काम कर चुके हैं। नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स उनको अपनी फिल्म में लेने के लिए उत्साहित नजर आते हैं।

आज सलमान खान एक ब्रांड बन चुके हैं
सलमान खान को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने सालों में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसी के चलते आज वह एक ब्रांड भी बन चुके हैं। सलमान खान ने अपने मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना ली है।
सलमान खान का 60वां जन्मदिन
आपको बता दें कि आज सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी भाईजान का स्टारडम बिल्कुल कम नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमीन-जायदाद से लेकर ब्रांड्स और लग्जरी व्हीकल्स तक, सलमान खान की संपत्ति की लिस्ट काफी लंबी है।
सलमान खान की 5 सबसे महंगी चीजें
1. पनवेल फार्म हाउस
-मुंबई से दूर पनवेल में फैला सलमान खान का फार्म हाउस उनकी सबसे चर्चित प्रॉपर्टी मानी जाती है। करीब 150 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस में प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, आलीशान कमरे, घोड़ों के अस्तबल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फार्म हाउस की कीमत 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। शूटिंग से ब्रेक लेकर सलमान खान अक्सर यहीं वक्त बिताते हैं।
2. गोराई बीच हाउस
सलमान खान का गोराई बीच हाउस अरब सागर के किनारे स्थित है और ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। इस 5 बेडरूम वाले लग्जरी बंगले में होम थिएटर, प्राइवेट जिम और स्विमिंग पूल मौजूद है। इस घर का इंटीरियर भी रॉयल टच के साथ काफी शानदार है। इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है।
3. लग्जरी कार कलेक्शन
सलमान खान को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके गैराज में कई सुपर लग्जरी और प्रीमियम कारें मौजूद हैं। इनमें मर्सडीज बेंड एस क्लास, ऑडी ए8एल, बीएमडब्ल्यू एक्स6, रेंज रोवर, Range Rover, ऑडी आर8 और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है।
4. 'बीइंग ह्यूमन' ब्रांड
सलमान खान का फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड बींग ह्यूमन (Being Human) सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस है। इस ब्रांड के तहत कपड़े, घड़ियां और ज्वैलरी बेची जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बींग ह्यूमन की वैल्यू करोड़ों में है जो सलमान खान की बिजनेस समझ को दर्शाती है।
5. प्राइवेट यॉट और बाइक कलेक्शन
सलमान खान ने अपने 50वें जन्मदिन पर खुद को करीब 3 करोड़ रुपये की प्राइवेट यॉट गिफ्ट की थी। इसके अलावा उन्हें बाइक्स का भी जबरदस्त शौक है। उनके कलेक्शन में Suzuki Hayabusa जैसी महंगी और हाई-स्पीड बाइक्स शामिल हैं।
दुबई में भी है आलीशान अपार्टमेंट
इन सबके अलावा सलमान खान के पास दुबई में भी एक लग्जरी अपार्टमेंट है जो उनकी इंटरनेशनल प्रॉपर्टी लिस्ट का हिस्सा माना जाता है।
सलमान खान की कुल संपत्ति और कमाई
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान करीब 3000 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।
-सलमान खान सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग ही नहीं करते हैं बल्कि उनका अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। इस कंपनी का नाम सलमान खान फिल्म्स है। इसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इस कंपनी से सलमान खान को अच्छी कमाई होती है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications