IPL ने किया 2 साल के लिए बैन, अब पाकिस्तान पहुंचा यह खिलाड़ी! बीच सीजन में हुई PSL में एंट्री?
IPL 2026, Harry Brook: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने को तैयार हैं। लेकिन इस बार आईपीएल नहीं वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आईपीएल से दो साल के लिए बैन किए जाने के बाद हैरी ब्रूक ने पीएसएल का रुख किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें टूर्नामेंट के बीच में विदेशी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में इसे अफवाह भी करार दिया जा रहा है। टीम ने अब तक ब्रूक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
क्यों लगा आईपीएल में 2 साल का बैन? (IPL 2026, Harry Brook)
हैरी ब्रूक पर आईपीएल के आगामी दो सीजन (2026 और 2027) के लिए बैन लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन ब्रूक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को प्राथमिकता देने का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। बीसीसीआई नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद बिना किसी गंभीर चोट या वैध कारण के हटता है तो उस पर दो साल का बैन लगाया जाता है।

दिल्ली कैपिटल्स को ब्रूक ने दिया था धोखा
ब्रूक ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ दूसरी बार ऐसा किया, जिसके चलते यह सख्त सजा तय हुई। अब वे अगले दो साल तक न तो आईपीएल खेल पाएंगे और न ही नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत में ही इस्लामाबाद यूनाइटेड को तब झटका लगा था, जब जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर के साथ आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसएल से हटने का फैसला किया।
मुजरबानी को किया रिप्लेस
इस्लामाबाद ने मुजरबानी के रिप्लेसमेंट के तौर पर हैरी ब्रूक को चुना है। ब्रूक कराची लेग से टीम के साथ जुड़ेंगे और प्लेइंग-11 का हिस्सा बनेंगे। हैरी ब्रूक के लिए पाकिस्तान की पिचों पर बल्लेबाजी करना नया नहीं है। उन्होंने 2022 के सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। साल 2022 में उन्होंने 10 मैचों में 264 रन बनाए थे, जिसमें एक विस्फोटक शतक भी शामिल था। उनकी वापसी इस्लामाबाद यूनाइटेड के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देगी।












Click it and Unblock the Notifications