Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs सनराइजर्स हैदराबाद
Aaj Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन का बल्ला आज जमकर चला। हैदराबाद ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम किया, केकेआर को लगातार दूसरी हार मिली।
पारी की शुरुआत में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। हेड ने 21 गेंदों में 46 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 52 रनों की अहम पारी खेली, जबकि नीतीश रेड्डी ने 39 रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मध्यक्रम में ईशान किशन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे, उन्होंने सिर्फ 14 रन का योगदान दिया, जबकि निचले क्रम में कुछ तेज रन आए जिससे टीम 226 तक पहुंच सकी। हालांकि केकेआर के गेंदबाजों ने बीच-बीच में वापसी जरूर की, लेकिन लगातार रनगति पर ब्रेक नहीं लगा पाए।
गेंदबाजी की बात करें तो ब्लेसिंग मुजराबानी केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।
जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर की शुरुआत बेहद खराब थी, एलन 28 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन बना चले गए। यहां से विकेट पतन शुरू हो गया। कैमरन ग्रीन 5 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले अंगकृष रघुवंशी ने इस बार भी तूफानी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी और 29 गेंदों में 52 रन बनाए। रिंकू सिंह के बल्ले से 35 रन आए। अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
केकेआर ने 7 विकेट 159 पर गंवा दिए, यहां मैच हैदराबाद की पकड़ में आ चुका था। अंततः 16 ओवर में केकेआर 161 के स्कोर पर आउट हो गई और हैदराबाद ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार है। जयदेव उनादकट ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications