IPL 2026: Varun Chakravarthy ने पहले ओवर में लुटाए 25 रन, फिर चमत्कारी कैच से पलटा मैच! छिड़ा विवाद
IPL 2026 KKR Vs SRH: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपनी बल्लेबाजी से आग लगा दी। पिछले कुछ मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने दुनिया के नंबर-1 टी-20 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के एक ही ओवर में 25 रन बटोर कर फॉर्म में वापसी की।
एक ही ओवर में जड़ दिए 25 रन (IPL 2026 KKR Vs SRH)
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने इसे गलत साबित करने में कसर नहीं छोड़ी। पारी के 5वें ओवर में जब वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी के लिए आए तो अभिषेक ने उनका स्वागत 6, 6, 4, 4, 4 (और एक वाइड) के साथ किया। दुनिया के दिग्गज स्पिनर के खिलाफ एक ही ओवर में 25 रन बनाना इस आईपीएल सीजन की अब तक की सबसे आक्रामक बल्लेबाजी में से एक रही।

कैच क्लीन था या गेंद जमीन पर लगी?
अभिषेक शर्मा महज 21 गेंदों में 48 रन बनाकर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। तभी जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर उन्होंने एक ऊंचा शॉट खेला। बाउंड्री लाइन पर वरुण चक्रवर्ती ने एक लो-कैच (नीचा कैच) लपका। ऑन-फील्ड अंपायर को संदेह था, इसलिए मामला थर्ड अंपायर के पास गया। रिप्ले में कैच काफी करीब लग रहा था।
फॉर्म में लौटे अभिषेक
थर्ड अंपायर ने लंबी जांच के बाद माना कि वरुण की उंगलियां गेंद के नीचे थीं और अभिषेक को आउट करार दिया। अभिषेक केवल 2 रन से अपना अर्धशतक चूक गए, लेकिन उनके विकेट के बाद सोशल मीडिया पर 'सॉफ्ट सिग्नल' और कैच की शुद्धता को लेकर बहस छिड़ गई है। अभिषेक शर्मा के लिए यह पारी बहुत अहम थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (न्यूजीलैंड के खिलाफ) में तेज पारी खेलने के अलावा अभिषेक पिछले कुछ समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications