Mahakumnbh ki Monalisa: कहां गई ये नीली आंखों वाली लड़की? एक साल बाद क्या कर रही है वायरल गर्ल? जानें सच
Mahakumnbh ki Monalisa: प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली एक साधारण सी लड़की मोनालिसा भोंसले आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। कभी भीड़ के बीच एक छोटी सी दुकान पर बैठी ये लड़की रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई और अब फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर चल पड़ी है।
मोनालिसा का दमदार आत्मविश्वास
महाकुंभ में अपनी मासूम मुस्कान, गहरी आंखों और सादगी भरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा आज कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही हैं।

महाकुंभ से रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा
-मोनालिसा भोंसले मूल रूप से मध्यप्रदेश की इंदौर की रहने वाली हैं। रोजगार के लिए वह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में माला बेचती थीं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उनका चेहरा अचानक लोगों की नजरों में आ गया और वहीं से उनकी किस्मत ने करवट ली।
-मोनालिसा का डार्क कॉम्प्लेक्शन, एम्बर रंग की आंखें और शार्प नैन-नक्श लोगों को इस कदर भा गए कि माला खरीदने से ज्यादा लोग उनके साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने लगे थे। देखते ही देखते उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
वायरल कंटेंट और शानदार लुक ने मोनालिसा को बनाया स्टार
सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट ने मोनालिसा को ऐसा स्टार बना दिया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ये पॉपुलैरिटी उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का दरवाजा खोलने वाली साबित हुई।
मोनालिसा का नया इंस्टाग्राम वीडियो
-महाकुंभ से सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। वजह है उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो जिसमें वह सफेद ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
-इंस्टाग्राम पर @monalisabhosle_official अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में एलिगेंट सफेद ड्रेस, हल्का मेकअप, खुले बाल और कैमरे के सामने जबरदस्त कॉन्फिडेंस मोनालिसा के बदले हुए अंदाज को साफ बयां कर रहा है।
नए वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
-मोनालिसा के लेटेस्ट वीडियो के सामने आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया है तो कुछ ने उनकी मेहनत और संघर्ष की तारीफ की है।
-एक यूजर ने लिखा है- बहुत खूबसूरत लग रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- किस्मत हो तो ऐसी, माला बेचते-बेचते कहां पहुंच गई। हालांकि कुछ लोगों ने इसे मेकअप और फिल्टर का असर भी बताया है लेकिन ज्यादातर यूजर्स मोनालिसा की जर्नी से प्रभावित नजर आए।
बॉलीवुड से की एक्टिंग की शुरुआत
-वायरल होने के कुछ ही महीनों बाद मोनालिसा को बॉलीवुड में मौका मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
-इस फिल्म में मोनालिसा ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाया है जिसे दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से सराहना मिली है। यही फिल्म उनके नए सफर की नींव बनी।
-बॉलीवुड के बाद मोनालिसा ने तेलुगू सिनेमा की ओर भी कदम बढ़ा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'लाइफ' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूजा-पाठ के साथ शुरू हो चुकी है और इसके फर्स्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
माला बेचने वाली लड़की से एक्ट्रेस बनने तक का सफर
-मोनालिसा भोंसले का सफर इस बात का सबूत है कि किस्मत कभी भी कहीं भी बदल सकती है। एक समय था जब लोग उनके पास सिर्फ वीडियो बनाने आते थे और आज कैमरे उनकी अदाकारी और ग्लैमर को कैद करने के लिए उनके पीछे हैं।
-मोनालिसा भोंसले की कहानी सिर्फ वायरल होने की नहीं बल्कि हिम्मत, मेहनत और मौके को पहचानने की है। एक साधारण लड़की जिसने कभी बड़े पर्दे का सपना नहीं देखा था, आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications