पोस्ट की वजह से नहीं बल्कि......'कांतारा' एक्टर किशोर कुमार ने बताया क्यों उनका ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड
कांतारा' एक्टर किशोर कुमार का ट्विटर अकाउंटर एक पोस्ट के कारण सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं अब एक्टर ने खुलासा किया है कि आखिर उनका अकाउंट क्रूों सस्पेंड किया गया।

'कांतारा' फिल्म ने कमाई के मामले सारे पुराने रिकार्ड ब्रेक कर दिए है। इस फिल्म के एक्टर किशोर कुमार जी के शानदार अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 2022 की हिट कन्नड़ फिल्म "कंटारा" में उन्होंने ईमानदार वन अधिकारी मुरलीधर की भूमिका निभाई थी। वो ही एक्टर किशोर कुमार जी इन दिनों अलग मुसीबत में फंस गए हैं। ट्विटर ने एक्टर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर ने उनकी पोस्ट के कारण आवश्यक कार्रवाई बताते हुए अकाउंट सस्पेंड किया है । हालांकि एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि क्यों उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया है।
"गलतफहमियों" को दूर करने के लिए एक पोस्ट लिखी
एक्टर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर "गलतफहमियों" को दूर करने के लिए एक पोस्ट लिखी और बताया कि क्यों उनका अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है। बता दें ट्विटर उन अकाउंट को सस्पेंड कर देता है जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं। ट्विटर ने अभिनेता के अकाउंट पर पोस्ट की गई एक पोस्ट के कारण उनका अकांउट सस्पेंड किया है। हालांकि एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बताया है आपत्तिजनक पोस्ट उनके द्वारा नहीं बल्कि हैक होने के बाद पोस्ट हुई है। उन्होंने कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं की, ये 'हैकिंग' की वजह से हुआ है।
अकाउंट 20 दिसंबर, 2022 को हैक हो गया था
48 वर्षीय एक्टर ने ट्विटर से मिले एक ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें पुष्टि की गई थी कि उन्हें उनके ईमेल आईडी बदलने की रिकवेस्ट मिली थी। किशोर के मुताबिक उनका ट्विटर अकाउंट 20 दिसंबर, 2022 को हैक हो गया था। उन्होंने लिखा बस मेरे ट्विटर अकाउंट के निलंबन के बारे में अनावश्यक बातों से बचने के लिए मैं ये पोस्ट लिख रहा है। उन्होंने साफ किया कि मेरे किसी पोस्ट की वजह से मेरा ट्विटर अकाउंट सस्पेंड नहीं हुआ। एक्टर ने बुधवार शाम अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक मैसेज लिखा "मुझे पता चला है कि यह 20 दिसंबर, 2022 को हैकिंग के कारण हुआ था। ट्विटर ने आवश्यक कार्रवाई का वादा किया है।"
"ट्विटर के नियमों के उल्लंघन" के लिए खातों को सस्पेंड किया गया
ट्विटर ने एक ईमेल के जरिए एक्टर को बताया कि एक बार जब हम आपकी पुष्टि प्राप्त कर लेंगे, तो हम आपके द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा करेंगे और जितनी जल्दी हो सके जवाब देंगे। मेल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने बताया है कि यह "ट्विटर के नियमों या सेवा की शर्तों के उल्लंघन" के लिए खातों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही साइट ने ये भी लिखा कि बार-बार उल्लंघन करने पर स्थायी अकाउंट स्थाई रूप से सस्पेंड हो सकता है। किशोर, जिनके क्रेडिट में "शी" और "द फैमिली मैन" सीजन वन जैसी वेब सीरीज़ शामिल हैं।
Recommended Video

बता दें सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता फेसबुक पर भी सक्रिय हैं, जहां उनके 66,000 फॉलोअर्स हैं। यह खाता असत्यापित भी है।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
Dubai flight Viral Video: किस्मत हो तो ऐसी! पूरी फ्लाइट में अकेली पैसेंजर, पायलट ने खुद आकर मांगी माफी -
जानिए कौन हैं भाजपा नेता अजेंद्र अजय, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, संन्यास के विकल्प की क्या बताई वजह -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा












Click it and Unblock the Notifications