Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan Yojana: यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 4335 करोड़ रुपये?

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए यह बड़ी खबर है। सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

22वीं किस्त जारी होने के साथ ही देश के 9.32 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा लाभार्थी उत्तर प्रदेश से हैं। राज्य के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को इस किस्त का फायदा मिलने जा रहा है। योजना के जरिए किसानों को सीधा आर्थिक सहारा देने की कोशिश की जा रही है, जिससे खेती और घर के खर्च में मदद मिल सके।

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: यूपी देश में नंबर वन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। देश के कुल लाभार्थियों में करीब 23 प्रतिशत किसान केवल उत्तर प्रदेश से हैं। यही वजह है कि हर किस्त में राज्य को सबसे ज्यादा राशि मिलती है।

PM Kisan: यूपी के खातों में आएंगे 4,335 करोड़ रुपये

22वीं किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में कुल 4,335 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले जारी हो चुकी 21 किस्तों के जरिए राज्य के किसानों को कुल 94,668 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। 22वीं किस्त के बाद उत्तर प्रदेश को इस योजना के तहत मिलने वाली कुल राशि 99 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी।

PM Kisan Yojana: गोरखपुर से शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना की शुरुआत की थी। तब से अब तक करोड़ों किसानों को इस योजना के जरिए सीधे आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

PM Kisan Yojana: DBT चालू होना जरूरी

इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से भेजी जाती है। इसलिए लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में डीबीटी सुविधा सक्रिय होना जरूरी है। अगर किसी किसान के खाते में डीबीटी ऑन नहीं है, तो वह किस्त का पैसा प्राप्त नहीं कर पाएगा।

PM Kisan Installment: मोबाइल से ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान अपने मोबाइल फोन से भी किस्त का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें
  • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें

OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+