Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Parliament Budget Session Highlights: LPG संकट पर हंगामा, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस

Parliament Budget Session Highlights: संसद के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार (13 मार्च) को भी जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में एलपीजी संकट को लेकर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने देश में एलपीजी गैस की कमी के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए सदन में विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। आखिरकार इसे सोमवार 16 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया। चर्चा की मांग करते हुए अपनी सीटों से उठकर वेल में पहुंच गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को शांत कराने की कोशिश की। सदन की कार्यवाही चलाने के लिए कई बार शांत रहने की अपील की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

Parliament Budget Session Highlights

Parliament Budget Session Highlights: कई बार स्थगित हुई लोकसभा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। जब दोबारा बैठक शुरू हुई तब भी विपक्ष अपने रुख पर कायम रहा और विरोध जारी रहा। इसके बाद कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित किया गया। लगातार जारी गतिरोध के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए टाल दी गई।

Budget Session Highlights: विपक्ष का CEC को हटाने का नोटिस

इस बीच विपक्ष ने एक और बड़ा मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में इस संबंध में नोटिस दिया है। बताया जा रहा है कि इस नोटिस पर करीब 190 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्ष का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने पद का निष्पक्षता से निर्वहन नहीं किया है। विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उन पर पक्षपात और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। लोकसभा सचिवालय को इस संबंध में औपचारिक नोटिस मिल चुका है।

सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष और खास तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहा है और गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम केवल भ्रम फैलाना है और वे अक्सर विदेश नीति और अन्य मुद्दों पर गलत जानकारी फैलाते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष का रवैया जिम्मेदार नहीं है।

Budget Session: निर्मला सीतारमण ने दिया अनुपूरक अनुदान पर जवाब

इसी बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 'अनुदान की अनुपूरक मांगें 2025-26 (दूसरा बैच)' पर हुई बहस का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब MGNREGA-VB-G RAM-G बिल लाया गया था तब इसके लिए 95,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुपूरक मांगों के तहत अतिरिक्त 30,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और सरकार इस योजना के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रही है।

राज्यसभा में सामान्य रही कार्यवाही

जहां लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित रही, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही अपेक्षाकृत सुचारू रूप से चलती रही। हालांकि विपक्ष ने वहां भी CEC को हटाने के मुद्दे पर नोटिस दिया है। शुक्रवार को संसद में राजनीतिक टकराव का माहौल देखने को मिला। एलपीजी संकट, चुनाव आयोग से जुड़े विवाद और सरकार-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के कारण लोकसभा में कामकाज प्रभावित रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+