Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pickaxe Mountain क्या है? जहां ईरान बना रहा है परमाणु बम, क्यों सुपरपावर अमेरिका भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता?

Iran Pickaxe Mountain: मध्य-पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच छिड़ा संघर्ष अब परमाणु युद्ध की आहट दे रहा है। 14 दिनों से जारी इस जंग में अमेरिका की सीधी एंट्री की संभावना बढ़ गई है। इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी के बाद अब सबकी नजरें ईरान के गुप्त परमाणु ठिकानों पर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना है। इसके लिए ब्रिटेन के एयरबेस पर घातक बमवर्षक विमान तैनात किए जा चुके हैं, जो किसी भी समय ईरान के गहरे बंकरों को निशाना बना सकते हैं।

Iran Pickaxe Mountain

Pickaxe Mountain Iran: ईरान का अभेद्य किला

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बचाने के लिए ज़ाग्रोस की पहाड़ियों में 'पिकैक्स माउंटेन' नाम का एक बेहद गहरा ठिकाना बनाया है। इसे स्थानीय भाषा में 'कुह-ए कोलांग गाज़ ला' भी कहा जाता है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने अपना 900 पाउंड से अधिक संवर्धित यूरेनियम यहीं छिपाया है। यह जगह ग्रेनाइट के पहाड़ों के नीचे इतनी गहराई में है कि इसे साधारण मिसाइलों से तबाह करना लगभग नामुमकिन माना जाता है। यहां लगातार वैज्ञानिक और मशीनें काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: USS Abraham Lincoln Attack: समंदर में डूब गया अमेरिकी जंगी जहाज? ईरान के दावे पर ट्रंप की सेना ने क्या कहा?

Iran nuclear sites: नतान्ज़ के पास बना रहस्यमयी बंकर

यह गुप्त ठिकाना ईरान के मुख्य नतान्ज़ परमाणु केंद्र से महज 1.6 किलोमीटर दूर स्थित है। जानकारों का मानना है कि यह बंकर ज़मीन से लगभग 330 फीट (100 मीटर) नीचे बना है, जो ईरान के पुराने 'फोर्डो' प्लांट से भी कहीं अधिक गहरा और सुरक्षित है। इतनी अधिक गहराई और ठोस चट्टानों के कारण पारंपरिक बम इसके ऊपरी हिस्से को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते। इस ठिकाने को निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि केवल जमीनी सेना की कार्रवाई ही कारगर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Explained: क्या है Mosaic Strategy? जो बनी ईरान की ताकत, Trump से पहले ये देश भी टेक चुका है घुटने

Iran Israel news Hindi: ब्रिटेन में अमेरिकी बमवर्षकों की तैनाती

ईरान के इन गहरे ठिकानों को धस्त करने के लिए अमेरिका ने अपनी रणनीति बदल दी है। ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड (RAF Fairford) एयरबेस पर तीन घातक B-1B लांसर बमवर्षक विमान तैनात किए गए हैं। ये विमान भारी मात्रा में बम ले जाने और लंबी दूरी तक हमला करने में माहिर हैं। अमेरिका की योजना है कि अगर ईरान परमाणु सीमा लांघता है, तो इन्हीं विमानों के जरिए उसके सबसे सुरक्षित ठिकानों पर निर्णायक प्रहार किया जाएगा ताकि ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह खत्म हो सके।

ये भी पढ़ें: Israel Iran War: क्या संकट के बीच भारत में सस्ता होगा Petrol-Diesel? क्या है समुद्र पर तैरता हुआ ऑयल मार्केट?

World News Hindi: यूरेनियम भंडार और परमाणु खतरा

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) और अमेरिकी अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चिंता ईरान के पास मौजूद 60 प्रतिशत तक संवर्धित यूरेनियम है। लगभग 900 पाउंड की यह मात्रा कई परमाणु बम बनाने के लिए काफी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने पहले दावा किया था कि यह कार्यक्रम कमजोर हो गया है, लेकिन ईरान ने इसे फिर से तेजी से सक्रिय कर लिया है। जब तक 'पिकैक्स माउंटेन' जैसे ठिकानों को खत्म नहीं किया जाता, तब तक ईरान के परमाणु खतरे को रोकना मुश्किल होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+