Basmati: कौन है बासमती, जिसकी नशीली आंखों पर फिदा हुए लोग? माघ मेले से बढ़ाया इंटरनेट का पारा
Basmati Magh Mela 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर कई चेहरे वायरल हुए थे लेकिन जिस लड़की ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह माला बेचने आई मोनालिसा थी। उसकी सादगी, मासूमियत और नीली आंखों ने इंटरनेट पर ऐसा जादू चलाया था कि वह रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी।
माघ मेले में छाई बासमती
अब कुछ ऐसा ही नजारा प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में देखने को मिल रहा है जहां एक और साधारण सी लड़की अचानक इंटरनेट पर छा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की का नाम बासमती बताया जा रहा है जिसकी तुलना अब महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से की जा रही है।

माघ मेले में नीम का दातून बेच रही है बासमती
-फिलहाल प्रयागराज में भव्य रूप से माघ मेले का आयोजन किया गया है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और इसी भीड़ के बीच कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है बासमती जो मेला क्षेत्र में नीम का दातून और माला बेचती नजर आ रही है।
-बासमती के तीखे नैन-नक्श, आंखों की गहराई और सिंपल लुक लेकिन अलग अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। देखते ही देखते उसके वीडियोज और तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई हैं।
क्या जानबूझकर वायरल होने की कोशिश कर रही है बासमती?
-वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बासमती ने गले में मोटी-मोटी मोतियों की मालाएं पहन रखी हैं। उनका मेकअप और अंदाज कई लोगों को महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की याद दिला रहा है।
-सोशल मीडिया पर इसे लेकर दो तरह की राय सामने आ रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि बासमती ने जानबूझकर मोनालिसा जैसा लुक अपनाया है ताकि वह भी वायरल हो सकें।
-वहीं कुछ लोग मानते हैं कि इस तरह की अचानक मिली पॉपुलैरिटी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है क्योंकि इससे आम लोगों की निजी जिंदगी प्रभावित होती है।
वायरल होने के बाद मुश्किल में फंसी बासमती
-भले ही सोशल मीडिया पर बासमती की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही हो लेकिन हकीकत में ये वायरल होना उसके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। माघ मेले में पहुंचते ही उसके आसपास लोगों की भीड़ लग जाती है। कोई उसके साथ फोटो लेना चाहता है तो कोई इंटरव्यू करना चाहता है। दिनभर लोग उसके पीछे लगे रहते हैं।
-वहीं इस बारे में बासमती का कहना है- सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से मेरा काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिनभर में 50 रुपये का भी सामान नहीं बेच पा रही हूं।
सोशल मीडिया की चमक और जमीनी सच्चाई
-बासमती की कहानी एक बार फिर ये सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना हमेशा फायदेमंद नहीं होता है। जहां एक तरफ पहचान मिलती है, वहीं दूसरी तरफ रोजगार और सामान्य जीवन पर असर भी पड़ता है।
-अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बासमती भी मोनालिसा की तरह किसी नए रास्ते पर आगे बढ़ पाएगी या ये वायरल पहचान कुछ समय बाद फीकी पड़ जाएगी।
-
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO












Click it and Unblock the Notifications