KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स की पिच पर बैटर्स की मौज या बॉलर्स का खौफ? मैच से पहले वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

KKR vs SRH: IPL 2026 का छठा मुकाबला आज क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को चुनौती देने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में जीत की पटरी पर लौटने के लिए यह 'होम रन' केकेआर के लिए बेहद अहम है।

मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले यानि 7:00 बजे मैदान पर आएंगे। ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से टी20 में रनों की बारिश के लिए जानी जाती है।

abhishek sharma and travis head

KKR vs SRH Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच पर अच्छा उछाल और कैरी मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर सही तरीके से आती है। हालांकि, इस साल के ताजा आंकड़ों को देखें तो पिच थोड़ी 'ड्राई' नजर आ रही है। इसका मतलब है कि पहली पारी में तो जमकर रन बरसेंगे, लेकिन दूसरी पारी में स्पिनर्स मैच का रुख पलट सकते हैं। हाल ही में यहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में 169 रनों का लक्ष्य 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया गया था, जो बताता है कि बाउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।

KKR vs SRH Weather Report: क्या खलल डालेगी बारिश

कोलकाता के फैंस के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार शाम को मौसम बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, 80% ह्यूमिडिटी (Humidity) खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

केकेआर के लिए क्या है सबसे बड़ी चिंता?

केकेआर के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी की गहराई है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं, वहीं मथीशा पथिराना को अभी तक एनओसी नहीं मिली है। 25.2 करोड़ के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन केवल बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के पास हेनरिक क्लासेन जैसा 'स्पिन किलर' है, जिनका वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के खिलाफ स्ट्राइक रेट शानदार है।

KKR vs SRH Head to head: हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड-टू-हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी है। SRH के खिलाफ KKR का रिकॉर्ड 20-10 का है। ईडन में भी कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ 11 में से 8 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

केकेआर की संभावित प्लेइंग: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।

एसआरएच की संभावित प्लेइंग: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पेन/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+