LPG Price Delhi Today: रसोई के बजट पर राहत! दिल्ली में घरेलू LPG की कीमतों में स्थिरता, कितना है आज का रेट?
LPG Price Delhi Today: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में गहराते युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच भारतीय रसोई के लिए एक 'मिली-जुली' खबर आई है। जहां एक तरफ कमर्शियल गैस और हवाई ईंधन की कीमतों ने आसमान छू लिया है, वहीं देश की राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत फिलहाल ₹913.00 पर टिकी हुई है। हालांकि, यह शांति 'तूफान के पहले की खामोश' जैसी नजर आ रही है, क्योंकि पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो आम आदमी की रसोई पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ा है।

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913.00 पर स्थिर बनी हुई है।
LPG Price Trend: बीते 12 महीनों का लेखा-जोखा: धीरे-धीरे बढ़ी महंगाई
भले ही इस महीने दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन अगर हम पिछले एक साल के रुझान (Trend) पर नज़र डालें, तो रसोई का बजट धीरे-धीरे बिगड़ा है। मई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच घरेलू गैस की कीमतों में कुल ₹60 की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- मार्च 2026 (सबसे बड़ा झटका): पिछले एक साल की सबसे बड़ी वृद्धि इसी महीने देखी गई, जब एक साथ ₹60.00 का इजाफा किया गया।
- अप्रैल 2026: फिलहाल कीमतें ₹913 पर स्थिर हैं, जो राहत की बात है।
कमर्शियल सिलेंडर और घरेलू गैस के बीच का अंतर
कल यानी 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में ₹195.50 की भारी वृद्धि की गई थी, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹2,078 के पार पहुंच गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि घरेलू गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए घरेलू सिलेंडर की कीमतों को फिलहाल हाथ नहीं लगाया है।
LPG Gas को लेकर क्यों बनी हुई है चिंता?
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के बंद होने और ऊर्जा संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अस्थिर हैं। भारत अपनी जरूरत की 90% एलपीजी आयात करता है।
ऐसे में मार्च में हुई ₹60 की बढ़ोतरी के बाद, अप्रैल में कीमतों का स्थिर रहना एक 'कामचलाऊ राहत' मानी जा रही है। अगर वैश्विक तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस पर भी दबाव बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications