Delhi New CM: दिल्ली में अबकी बार BJP सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ये नाम आए सामने
Delhi Chunav Result 2025 Who Will be Next CM: दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा सत्ता में लौटने वाली है। अब दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली मतगणना के दौरान यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि भाजपा सरकार बनने पर किस नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगी? राजस्थान, मध्य प्रदेश की तरह कोई चौंकाने वाला चेहरा होगा या फिर चर्चित नेताओं में से किसी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से हुई मतगणना में भाजपा ने 48 व आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल ने 254 वोटों की बढ़त बनाई

एग्जिट पोल नतीजों के बाद अब मतगणना में भी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बन गई है।हालांकि, बीजेपी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि 26 साल बाद जीतने वाली भाजपा से अब दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
Who Will be Delhi CM: दिल्ली मुख्यमंत्री के लिए भाजपा में इन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा?
बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख दावेदारों में मनजिंदर सिंह सिरसा, कैलाश गहलोत और आशीष सूद के नाम शामिल हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa Rajouri Garden)- पूर्व अकाली दल नेता और बीजेपी में प्रभावशाली सिख चेहरा, जिन्हें दिल्ली में पंजाबी और सिख समुदाय का मजबूत समर्थन प्राप्त है।
कैलाश गहलोत (Pravesh Verma New Delhi)- आम आदमी पार्टी (AAP) से बीजेपी में आए पूर्व मंत्री, जो प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।
आशीष सूद (Aashish Sood) - जनकपुरी से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता, जिनका दिल्ली की राजनीति में अच्छा प्रभाव माना जाता है।
Who Delhi New Chief Minister: प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी पर क्या बोले नेता?
आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नाम उछाला था, लेकिन इन दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया। प्रवेश वर्मा ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि यह पार्टी का फैसला होगा, जबकि रमेश बिधूड़ी ने पूरी तरह से इनकार कर दिया कि वह किसी पद की दौड़ में हैं।
बीजेपी क्यों नहीं कर रही सीएम चेहरे का ऐलान?
विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी 'सामूहिक नेतृत्व’ के फॉर्मूले पर काम कर रही है, ताकि किसी गुटबाजी से बचा जा सके। पार्टी नतीजों के बाद सर्वसम्मति से एक चेहरे को आगे बढ़ाना चाहती है, जिससे किसी भी तरह की अंदरूनी कलह न हो।
यह भी पढ़ें- Rajouri Garden Chunav Result 2025: राजौरी गार्डन सीट चुनाव परिणाम, BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा vs AAP की धनवती
यह भी पढ़ें- Kalkaji Chunav Result 2025 Live: कालकाजी सीट चुनाव परिणाम, CM आतिशी मार्लेना 300 वोटों से पीछे












Click it and Unblock the Notifications