'मेरा हो गया, मैंने कर लिया', मर्द और औरत दोनों पसंद करने वाली Akanksha Chamola ने कही ऐसी बात, फिर जो हुआ

Akanksha Chamola: रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' की शुरुआत से ही एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने अपने पति एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने की बात स्वीकार कर सभी को हैरान कर दिया था। ये खबर इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि 'बिग बॉस 19' के दौरान दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उन्हें टीवी इंडस्ट्री के मजबूत कपल्स में गिना जाने लगा था।

तलाक के ऐलान के बाद फिर चर्चा में आईं आकांक्षा चमोला
अब शो के नए एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने भविष्य को लेकर ऐसा फैसला लोगों के सामने रखा है, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। आकांक्षा चमोला के इस नए फैसले को सुनने के बाद से लोगों के बीच एक्ट्रेस को लेकर चर्चा और ज्यादा बढ़ गई है।

Akanksha Chamola

'अब दोबारा शादी का कोई इरादा नहीं'

-शो में कंटेस्टेंट पामेला सेरेना से बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना से शादी के समय उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी। हालांकि शादी के इस रिश्ते ने उन्हें जिंदगी के कई अनुभव दिए। जब पामेला ने कहा कि अभी उनकी उम्र ही क्या है और भविष्य में उन्हें फिर से प्यार मिल सकता है, तो आकांक्षा ने बिना झिझक जवाब दिया कि अब वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं। उनके मुताबिक वह अपनी जिंदगी का नया अध्याय किसी रिश्ते के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ शुरू करना चाहती हैं।

'Akanksha Chamola को मर्द और औरत दोनों पसंद हैं', श्रेया कालरा का शॉकिंग खुलासा, तलाक केस में नया ट्विस्ट
'Akanksha Chamola को मर्द और औरत दोनों पसंद हैं', श्रेया कालरा का शॉकिंग खुलासा, तलाक केस में नया ट्विस्ट

-आकांक्षा चमोला ने पामेला से कहा- मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि मेरा हो गया। मैंने कर लिया। अपनी जिंदगी में पहली बार मैं अकेले रहने वाली हूं। अब मैं जिंदगी अकेले ही बिताऊंगी। मुझे यही सही लग रहा है।

पहली बार अपने दम पर जीना चाहती हैं जिंदगी

आकांक्षा चमोला ने आगे कहा- मैं अब तक कभी अकेले नहीं रहीं। पहले माता-पिता के घर में रहीं और फिर शादी के बाद पति के साथ। अब मैं पहली बार अपना अलग घर बसाना चाहती हूं, जहां मैं पूरी तरह अपने फैसलों के साथ जिंदगी जी सकूं। उन्होंने कहा कि ये आजादी उनके लिए बेहद खास होगी और फिलहाल वह किसी नए रिश्ते की तलाश में बिल्कुल नहीं हैं। उनका मानना है कि खुद को समझने और अपनी शर्तों पर जीवन जीने का यह सही समय है।

आकांक्षा ने खुद किया था 'बाइसेक्शुअल' होने का खुलासा

-'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने सिर्फ अपनी शादीशुदा जिंदगी ही नहीं बल्कि अपनी पहचान को लेकर भी खुलकर बात की थी। 'जजमेंट डे' एपिसोड में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह बाइसेक्शुअल हैं। होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने उन्होंने कहा था कि उन्हें महिलाओं की एनर्जी, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बेहद पसंद है। उनके मुताबिक महिलाएं उन्हें एक सुरक्षित एहसास देती हैं और वह इस बात को छिपाने में विश्वास नहीं रखतीं।

-आकांक्षा चमोला ने ये भी कहा था कि समाज अक्सर महिलाओं की दोस्ती को प्रतिस्पर्धा या जलन से जोड़कर देखता है लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा है। उनके लिए महिलाओं के प्रति आकर्षण किसी टैग से ज्यादा एक सच्ची भावना है।

आकांक्षा चमोला और गौरव के बीच क्यों आई दरार?

-इससे पहले शो में आकांक्षा चमोला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के टूटने की वजह पर भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें कभी मां बनने की इच्छा नहीं रही और उन्होंने ये बात काफी पहले ही पति गौरव खन्ना को बता दी थी। आकांक्षा के अनुसार उन्हें महसूस हुआ था कि वह बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाई हैं। वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना एक परिवार और बच्चों की इच्छा रखते थे। ऐसे में उन्होंने रिश्ते को मजबूरी में निभाने के बजाय सच बोलना बेहतर समझा।

-आकांक्षा चमोला ने कहा था- अगर सामने वाला जीवन में कुछ और चाहता है और आप उसे वो नहीं दे सकते, तो उसे रोकना सही नहीं होता। इसलिए मैंने गौरव को खुद फैसला लेने की पूरी आजादी दी थी। अलग होने का फैसला हम दोनों का था जो कि पूरी तरह से सही है। आप किसी भी रिश्ते में जबरदस्ती टिके रहने की उम्मीद नीं कर सकते।

'मैं बिना बच्चों के भी खुश रह सकती हूं'

आकांक्षा चमोला ने साफ शब्दों में कहा था कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए। उन्होंने माना था कि इसके पीछे उनकी अपनी व्यक्तिगत वजह है, जिन पर वह विस्तार से बात नहीं करना चाहतीं। उनका कहना था कि हर इंसान का खुश रहने का तरीका अलग होता है और उनके लिए आजादी सबसे ज्यादा मायने रखती है। उनके मुताबिक समाज की पारंपरिक सोच से अलग होकर भी एक व्यक्ति अपनी जिंदगी पूरी तरह खुशहाल तरीके से जी सकता है।

'बिग बॉस 19' में आकांक्षा-गौरव ने लोगों का दिल जीत लिया था

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की जोड़ी 'बिग बॉस 19' के दौरान काफी पसंद की गई थी। फैमिली वीक में दोनों के बीच दिखी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि जब 'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने बताया कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब तलाक की राह पर हैं तो ये खबर उनके चाहने वालों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। अब दर्शकों के बीच यही चर्चा है कि जिस रिश्ते को उन्होंने टीवी स्क्रीन पर इतना मजबूत देखा था, उसके पीछे आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात अलगाव तक पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+