Kalkaji Chunav Result 2025: हारते-हारते जीती आतिशी, इतने वोटों से दर्ज की जीत
Kalkaji Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कालकाजी सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 54.59% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज शनिवार, 8 फरवरी 2025 को मतगणना हुई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की कालकाजी सीट पर आप की आतिशी मार्लेना (APP Atishi Marlena) ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी (BJP Ramesh Bidhuri) व कांग्रेस की अलका लांबा (INC Alka Lamba) को कड़े मुकाबले में 3551 वोटों से हरा दिया है।

कालकाजी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Kalkaji)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वीआईपी सीट कालकाली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय था। भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों ने ही यहां से दिग्गज नेता को मैदान में उतारा था। आप की आतिशी मार्लेना दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी वकालत से राजनीति में आए और भाजपा से सांसद बने।
इस बार के चुनाव में रमेश बिधूड़ी को भाजपा का कथित सीएम फेस भी माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा छात्र राजनीति से आई हैं। 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद 2013 में आम आदमी पार्टी में आईं। साल 2015 में अलका लांबा चांदनी चौक से आप विधायक बनीं और अब दिल्ली चुनाव 2025 से फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
कालकाजी सीट उम्मीदवार और उनको मिले वोट (kalkaji seat candidate)
1. आप की आतिशी मार्लेना (APP Atishi Marlena)- 52154
2. भाजपा के रमेश बिधूड़ी (BJP Ramesh Bidhuri)- 48633
3. कांग्रेस की अलका लांबा (INC Alka Lamba)-47762
कालकाजी विधायकों की सूची (kalkaji Result and MLA List)
1993 पूर्णिमा सेठी भारतीय जनता पार्टी
1998 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 हरमीत सिंह कालका शिरोमणि अकाली दल
2015 अवतार सिंह आम आदमी पार्टी
2020 आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications