Rajouri Garden Chunav Result 2025: राजौरी गार्डन सीट चुनाव परिणाम, BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा vs AAP की धनवती

Rajouri Garden Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाबी बहुल सीट राजौरी गार्डन में इस बार सीधी लड़ाई बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा और आप की धनवती चंदेला के बीच है, हालांकि कई लोगों को मानना है कि इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला ने भी जोरदार तरीके से चुनाव लड़े हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं राजौरी गार्डन सीट पर 63.00 प्रतिशत रहा है। राजौरी गार्डन सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें : New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्‍ली चुनाव रिजल्‍ट, प्रवेश वर्मा vs केजरीवाल vs दीक्षित में कौन जीतेगा?

Rajouri Garden Chunav Result 2025

राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Rajouri Garden)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजौरी गार्डन सीट से सिख समुदाय के बड़े नेता और बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा की सीधी लड़ाई वर्तमान आप की विधायक धनवती चंदेला से है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला ने इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां की आबादी में ज्यादातर पंजाबी समुदाय है।भारत और पाकिस्तान में विभाजन के बाद विस्थापित हुए लोग यहां पर बसे हुए हैं।

राजौरी गार्डन सीट उम्‍मीदवार (Rajouri Garden seat candidate)

बीजेपी से मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP Manjinder Singh Sirsa)
आप से धनवती चंदेला( AAP Dhanwati Chandela )
कांग्रेस से धर्मपाल चंदेला (INC Dharampal Chandela)


राजौरी गार्डन विधायकों की सूची (Rajouri Garden Result and MLA List)

1993 कांग्रेस के अजय माकन
1998 कांग्रेस के अजय माकन
2003 कांग्रेस के अजय माकन
2004 कांग्रेस के रमेश लांबा
2008 कांग्रेस के दयानंद चंदीला
2013 शिरोमणि अकाली दल से मनजिंदर सिंह सिरसा
2015 आम आदमी पार्टी से जरनैल सिंह
2017 बीजेपी से मनजिंदर सिंह सिरसा
2020 आम आदमी पार्टी से धनवती चंदेला

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ीं अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+