शापूर जादरान की तरह दिग्गज पाक क्रिकेटर की पत्नी की हुई भारत में मौत, कौन है यह खिलाड़ी जिसकी दर्दनाक है कहानी
Shapoor Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। उनके परिवार ने जानकारी दी है कि शापूर जादरान का पार्थिव शरीर दिल्ली से काबुल ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर के बाद कई क्रिकेट प्रेमियों को एक पुरानी घटना भी याद आ गई, जब पाकिस्तान के महान खिलाड़ी के परिवार ने भी भारत में अपने परिवार के सदस्य को खोया था।
शापूर जादरान के भाई ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उड़ान के जरिए अफगानिस्तान पहुंचाया जाएगा। इसके बाद काबुल में अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दुखद खबर पर राशिद खान समेत कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने शोक जताया और जादरान परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

17 साल पहले हुई थी दुखद घटना
करीब 17 साल पहले (2009 में) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजरे थे। उनकी पहली पत्नी हुमा अकरम को सेप्सिस हुआ था, (गंभीर संक्रमण की बीमारी) है और उससे उनके ऑर्गन फेल हो गए थे। इलाज के लिए उनको सिंगापुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर विमान को चेन्नई में उतारा गया। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्रॉपर वीजा नहीं होने के बावजूद उनको चेन्नई में उतरने की अनुमति दी गई।
हुमा अकरम के निधन के बाद वसीम अकरम पूरी तरह टूट गए थे। बाद में उनका पार्थिव शरीर पाकिस्तान ले जाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उस समय इस घटना ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को भावुक कर दिया था। अकरम ने कुछ साल बाद दूसरी शादी कर ली।
शापूर जादरान की भी कुछ वही कहानी
हालांकि शापूर जादरान और वसीम अकरम के परिवार की घटनाएं अलग-अलग परिस्थितियों में हुईं, लेकिन दोनों में एक समान बात यह रही कि दुखद घटना भारत में हुई और इसके बाद पार्थिव शरीर को अपने देश ले जाने का फैसला लिया गया। यही वजह है कि शापूर जादरान की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस को वसीम अकरम के परिवार की वह दर्दनाक याद फिर से ताजा हो गई।













Click it and Unblock the Notifications