गौतम गंभीर के खिलाफ फैंस का फूटा गुस्सा, टीम बस के बाहर लगे संजू सैमसन के नारे, वीडियो ने मचाया बवाल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई, जिसके बाद फैंस का गुस्सा साफ देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद जब मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान से बाहर निकल रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर मौजूद समर्थकों ने उन्हें देखकर जोर-जोर से संजू सैमसन के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए।

गौतम गंभीर और तिलक वर्मा जब कड़ी सुरक्षा के बीच टीम बस की ओर जा रहे थे, तभी बड़ी संख्या में मौजूद फैंस ने लगातार वी वांट संजू के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि संजू सैमसन को टीम से बाहर करना सही फैसला नहीं था।

IND vs ENG

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन शुरुआती तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बैठाकर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया। हालांकि वैभव भी दोनों मैचों में रन नहीं बना सके और भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद फैंस ने टीम चयन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

प्रेस वार्ता में गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया

मैच के बाद जब गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनसे संजू सैमसन को बाहर करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि टीम का चयन खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को देखकर किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हर फैसले के पीछे एक सोच होती है और वह टीम से जुड़ी हर बात सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते हैं।

गौतम गंभीर ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर खिलाड़ी को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है। टीम का लक्ष्य सिर्फ जीत हासिल करना है और उसी हिसाब से प्लेइंग इलेवन चुनी जाती है। उनके इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस की बहस जारी है और संजू सैमसन को वापस टीम में शामिल करने की मांग लगातार उठ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+