New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को BJP के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हराया
New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद रोचक देखने को मिला है। जहां आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने बेहद कड़े मुकाबले हरा दिया। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4089 वोटों से हरा दिया।
Arvind Kejriwal vs Parvesh Sahib Singh Verma
दिल्ली के इस VIP सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को 30088 वोट, अरविंद केजरीवाल को 25999 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले। अब प्रवेश वर्मा अपने पिता साहिब वर्मा की तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वालों की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Daughter: नई दिल्ली MLA प्रवेश वर्मा की बेटियां कौन? खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर
नई दिल्ली सीट उम्मीदवार और उनको मिले वोट (New Delhi seat candidate)
1. भाजपा के प्रवेश वर्मा (BJP Parvesh Verma)- 30088
2. कांग्रेस के संदीप दीक्षित (INC Sandeep Dikshit)- 25999
3. आप के अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal)- 4568
बीजेपी को इस जीत के लिए बधाई- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।"

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल की हार के प्रमुख कारण
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के हाथों 3,182 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आए हैं:
1. भ्रष्टाचार के आरोप और छवि पर असर: चुनाव से कुछ सप्ताह पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया। हालांकि उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया, लेकिन इन आरोपों ने मतदाताओं के बीच नकारात्मक प्रभाव डाला।
2. भाजपा की लोकलुभावन घोषणाएं: भाजपा ने चुनाव में गरीब महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं की घोषणा की, जिससे उन्होंने आप के पारंपरिक मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया।
3. मध्यम वर्ग और पूर्वांचली मतदाताओं का समर्थन: इस चुनाव में मध्यम वर्ग और पूर्वांचल से आने वाले मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन किया, जो पहले आप के समर्थक माने जाते थे। भाजपा की नीतियों और घोषणाओं ने इन वर्गों को प्रभावित किया।
4. कांग्रेस उम्मीदवार का वोट विभाजन: नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित की उपस्थिति ने वोटों का विभाजन किया, जिससे केजरीवाल के वोट बैंक में कमी आई और भाजपा को लाभ हुआ।
इन सभी कारकों ने मिलकर अरविंद केजरीवाल की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की।
नई दिल्ली विधायकों की सूची (New Delhi Result and MLA List)
1993 कीर्ति आज़ाद बीजेपी
1998 शीला दीक्षित कांग्रेस
2003 शीला दीक्षित कांग्रेस
2008 शीला दीक्षित कांग्रेस
2013 अरविंद केजरीवाल आप
2015 अरविंद केजरीवाल आप
2020 अरविंद केजरीवाल आप
2025 प्रवेश वर्मा, भाजपा
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश कौन? पिता रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री
नई दिल्ली विधायक बनने के बाद प्रवेश वर्मा ने पिता को याद किया
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद फेसबुक पोस्ट शेयर कर पिता के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा को याद किया। लिखा- 'सेवा, सुशासन पर विश्वास और आशीर्वाद की जीत। यह ऐतिहासिक विजय है नई दिल्ली की देवतुल्य जनता की। जीत का प्रमाण पत्र आज स्वर्गीय पिताजी पूजनीय स्वर्गीय डॉ. साहिब सिंह जी को समर्पित किया और उनके आदर्शों एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 'सेवा ही संकल्प' के भाव को निष्ठा से निभाता रहूंगा....'
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Net Worth: 95 करोड़ के मालिक प्रवेश वर्मा अब बनेंगे Delhi CM? कारों का भी तगड़ा कलेक्शन
यह भी पढ़ें- Parvesh Verma Daughters: नई दिल्ली MLA प्रवेश वर्मा की बेटियां कौन? खूबसूरती में एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर












Click it and Unblock the Notifications