Rajouri Garden Chunav Result 2025: राजौरी गार्डन सीट पर मनजिंदर सिंह सिरसा की बड़ी जीत
Rajouri Garden Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 60.54% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज शनिवार, 8 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से मतगणना हुआ। दिल्ली की हॉट सीट राजौरी गार्डन में बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने 18190 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।
इस जीत के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम मुख्यमंत्री बन सकने वालों की दौड़ में सबसे आगे है।मनजिंदर सिंह सिरसा को 64132 वोट मिले वहीं आप उम्मीदवार धनवती चंदेला को 45000 से अधिक वोट मिले।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्ली सीट रिजल्ट, क्या अरविंद केजरीवाल जीत रहे?

राजौरी गार्डन विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections, 2025: Rajouri Garden)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजौरी गार्डन सीट से सिख समुदाय के बड़े नेता और बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा की सीधी लड़ाई वर्तमान आप की विधायक धनवती चंदेला से थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल चंदेला ने इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया था। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यहां की आबादी में ज्यादातर पंजाबी समुदाय है।भारत और पाकिस्तान में विभाजन के बाद विस्थापित हुए लोग यहां पर बसे हुए हैं।
राजौरी गार्डन सीट उम्मीदवार (Rajouri Garden seat candidate)
बीजेपी से मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP Manjinder Singh Sirsa)
आप से धनवती चंदेला( AAP Dhanwati Chandela )
कांग्रेस से धर्मपाल चंदेला (INC Dharampal Chandela)
राजौरी गार्डन विधायकों की सूची (Rajouri Garden Result and MLA List)
1993 कांग्रेस के अजय माकन
1998 कांग्रेस के अजय माकन
2003 कांग्रेस के अजय माकन
2004 कांग्रेस के रमेश लांबा
2008 कांग्रेस के दयानंद चंदीला
2013 शिरोमणि अकाली दल से मनजिंदर सिंह सिरसा
2015 आम आदमी पार्टी से जरनैल सिंह
2017 बीजेपी से मनजिंदर सिंह सिरसा
2020 आम आदमी पार्टी से धनवती चंदेला












Click it and Unblock the Notifications