Ketan Agarwal Case: 'क्या पुलिस कस्टडी में महिला को मारा जाता है', गूगल पर सिया गोयल ने क्यों किया था सर्च?

Ketan Agarwal Case: पुणे के बहुचर्चित केतन मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, रियल स्टेट के कारोबारी की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके तथाकथित प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। पुलिस का दावा है कि 'पूछताछ में सिया और चेतन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, हालांकि मामले की जांच जारी है।'

इस केस का कोई चश्मदीद ना होने की वजह से केस पेचिदा हो गया है इसलिए पुलिस इसके हर पहलू की जांच कर रही है, वो सिया और चेतन के मोबाइल की जांच कर रही है, जिससे केतन मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाया जाए।

Ketan Agarwal Case

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सिया गोयल के मोबाइल सर्च हिस्ट्री की जांच से पता चला है कि उसने केतन को मारने से पहले गूगल, वेबसीरिज और इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी हिस्ट्री का पूरी स्टडी की थी।

'क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है'

उसके फोन से ये भी पता चला है कि उसने गूगल पर ये भी खोजा था कि 'क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है? उन पर कैसा प्रेशर बनाते हैं? ', ये बातें ये इशारा करती हैं कि उसने 18 जून को ऐसे ही केतन को खाई में नीचे नहीं फेंका बल्कि बकायदा उसको मारने की पूरी प्लानिंग की थी, जिसमें उसके पकड़े जाने के बाद की भी तैयारी थी।

क्या सिया और चेतन ने की थी चार महीने पहले शादी?

'क्या उसे पुलिस से पकड़े जाने का डर था, उस स्थिति में खुद को कैसे रखना है इसलिए उसने पुलिस कस्टडी के बारे में भी गूगल पर सर्च कर रही थी।' गौरतलब है कि इससे पहले सिया गोयल और चेतन के बारे में ये भी खबर आई थी कि दोनों ने चार महीने पहले ही रजिस्टर मैरिज कर ली थी, हालांकि सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने एक आधिकारिक बयान जारी करके साफ किया कि सिया-चेतन की शादी की खबर पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है,अफवाओं पर ध्यान ना दिया जाए।' मालूम हो कि सिया-चेतन 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

मौत के बाद केतन के पापा से सिया ने कही थी ये बात

18 जून को जब केतन की मौत के बाद पूरा अग्रवाल परिवार दुख में डूबा हुआ था और अपने जवान बेटी की मौत दुखी उसके पिता का दर्द से कलेजा फटा जा रहा था तब सिया ने उनसे कहा था कि 'पापा जी हिम्मत रखिए, सब ठीक हो जाएगा, केतन हमें ऊपर से देख रहा है।'

Ketan Agarwal Case

मर्डर का क्रूर प्लान और दो बार हत्या की कोशिश

सिया गोयल और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी, सगाई के बाद से दोनों का मिलना-जुलना काफी हो गया था लेकिन केतन जिसे मोहब्बत समझ रहा था, वो धोखा था। पुलिस के मुताबिक सिया ने उसके मर्डर क्रूर प्लान बनाया था और केतन को दो बार पहले भी मारने की कोशिश की थी।

Ketan Agarwal Case

'केतन की मां-बाप ने मांगी सिया के लिए फांसी'

फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं केतन के मां-पिता ने सिया के लिए फांसी की मांग की है और उसके घरवालों पर आरोप लगाया है कि उन्हें सिया और चेतन के अफेयर के बारे में पता था लेकिन उन्होंने इस बारे में हमसे बात छिपाई इसलिए इस अपराध के लिए वो भी जिम्मेदार हैं।

यह पढ़ें:Ketan Agarwal: 'मेरे केतन को सिया ने मार डाला', पोते के गम में दादा का निधन, दुख की चपेट में अग्रवाल परिवार
यह पढ़ें:Ketan Agarwal: 'मेरे केतन को सिया ने मार डाला', पोते के गम में दादा का निधन, दुख की चपेट में अग्रवाल परिवार
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'शादी होने वाली नहीं', सिया का स्नैप चैट वायरल! अश्लील हरकत वाली बात पर पिता ने सुनाई नई कहानी
यह पढ़ें: Ketan Agarwal: 'शादी होने वाली नहीं', सिया का स्नैप चैट वायरल! अश्लील हरकत वाली बात पर पिता ने सुनाई नई कहानी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+