Chhatarpur : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विवाद, सरपंच के भतीजे पर चलाई गोली
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बच्चों से भरे प्राइमरी स्कूल के बाहर गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि स्कूल के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की गई।

Madhya Pradesh के छतरपुर जिले के लवकुश नगर के रेखा गांव में गुरुवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान सरपंच की गाड़ी न निकलने देने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गांव के एक युवक ने सरपंच के भतीजे पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। गनीमत रही वह गोली से बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
Recommended Video
छतरपुर जिले में लवकुश नगर तहसील के ग्राम रेखा में मिडिल स्कूल के बाहर पार्किंग विवाद पर फायरिंग की गई। सरपंच की गाड़ी को ना निकलने देने पर विवाद हुआ था। गांव के ही सुरेश यादव ने सरपंच के भतीजे के ऊपर गोली चला दी। कट्टे से हुए फायर में सरपंच का भतीजा नारायण अहिरवार बाल-बाल बचा, घटना थाना लवकुशनगर के अटकोंहा चौकी क्षेत्र की है। सरपंच उस क्षेत्र के स्कूल के भीतर तिरंगा फहराने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले को लोगों ने पकड़ लिया जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले किया गया, पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications