LPG Prices: ब्लैक में 3000 रुपये में बिक रहा गैस सिलेंडर, लोग परेशान, जानें अपने शहर का ताजा प्राइस
LPG Prices: ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते भारत में कुकिंग गैस सप्लाई की चिंताएं बढ़ गई है, LPG सिलेंडर ब्लैक मार्केट में बहुत ज़्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओऱ से लगातार कहा जा रहा है कि घबराने वाली स्थिति नहीं है लेकिन इसके बावजूद लोगों में भय व्याप्त है।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर, जिसकी कीमत करीब 1,900 रुपये होती है, अब ब्लैक मार्केट में 3,000 रुपये तक बिक रहा है। इस कालाबजारी की वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ब्लैक मार्केट तेजी से बढ़ गया है।

LPG की कमी से ब्लैक मार्केट में कीमतें बढ़ीं
देश के अलग-अलग हिस्सों की मार्केट रिपोर्ट बताती हैं कि LPG की कमी से ब्लैक मार्केट में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में, रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे खाने-पीने के बिजनेस करने वालों का कहना है कि ज्यादा पेमेंट करने के बाद भी उन्हें कुकिंग गैस मिलने में मुश्किल हो रही है।
LPG Shortage: काम के घंटे कम किए गए, मैन्यू चार्ट भी छोटा किया गया
रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड बिजनेस पर काफी असर पड़ा है क्योंकि उनका रोज का काम काफी हद तक LPG पर निर्भर करता है। कुछ जगहों पर गैस सप्लाई की कमी के कारण काम के घंटे कम करने या कुछ समय के लिए खाना पकाने की सर्विस बंद करने की खबर है।
फिलहाल इसी बीच जानते हैं आपके शहर में LPG की नई कीमतें क्या है?
इस महीने की शुरुआत में, दुनिया भर में फ्यूल की कीमतों में बदलाव की वजह से पूरे भारत में LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। 14.2 kg के घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹60 बढ़ गई, जबकि कमर्शियल 19 kg सिलेंडर की कीमत में लगभग ₹114-₹115 की बढ़ोतरी हुई।
- नई दिल्ली - ₹913.00
- मुंबई - ₹912.50
- कोलकाता - ₹939.00
- चेन्नई - ₹928.50
- बेंगलुरु - ₹915.50
- हैदराबाद - ₹965.00
- चंडीगढ़ - ₹922.50
- गुरुग्राम - ₹921.50
- नोएडा - ₹910.50
- भुवनेश्वर - ₹939.00
- जयपुर - ₹916.50
- पटना - ₹1,002.50












Click it and Unblock the Notifications