जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर?
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं, लेकिन इस बार वजह खेल नहीं बल्कि जीत के जश्न का एक तरीका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया जब जीत का जश्न मना रही थी, तब हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर ही जीत की खुशियां साझा कर रहे थे।
अब इसी जश्न को लेकर पुणे के एक वकील वाजिद खान ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हार्दिक ने जश्न के दौरान तिरंगे को जिस तरह अपने शरीर पर लपेटा और फिर उसे पहनकर अपनी पार्टनर के साथ जमीन पर लेटे, वह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

वकील के मुताबिक नेशनल फ्लैग एक्ट के तहत तिरंगे की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है और हार्दिक ने भावनाओं में बहकर इसकी मर्यादा का ध्यान नहीं रखा। उन्होंने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर हार्दिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
हालांकि पुलिस ने शिकायत तो ले ली है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की है, इसलिए कानूनी तौर पर यह मामला वहां के अधिकार क्षेत्र में आता है।
सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर दो गुट बन गए हैं। जहां कुछ लोग इसे एक ऐतिहासिक जीत के बाद का भावुक पल बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति लापरवाही मानकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। गर्लफ्रेंड के साथ हार्दिक की हरकतों को किसी ने सही नहीं माना।
भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका के कई वीडियो सामने आए थे। पांड्या जमकर नाच रहे थे, यह भी कहा था कि माहिका के आने के बाद जीत ही जीत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications