LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?
LPG Shortage: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्द की वजह से भारत सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 'फ्यूल या कुकिंग गैस की पैनिक की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सप्लाई चेन नॉर्मल तरीके से काम कर रही है।'
कमर्शियल LPG की कमी की वजह से देश भर में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की खबरों के बीच सरकार ने कहा कि 'कुकिंग गैस के प्रोडक्शन में 25 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है और पैनिक होने कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने घरेलू इस्तेमाल के लिए LPG को प्रायोरिटी दी है।'

पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि 'देश अपनी LPG जरूरत का 60 परसेंट विदेश से मंगाता था, जिसमें से 90 परसेंट स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के जरिए आता था, जिसे ईरान ने US और इज़राइल के साथ युद्ध के बीच बंद कर दिया है। पैनिक बुकिंग की वजह से यह संकट गंभीर लग रहा है लेकिन रश बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।'
LPG सिलेंडर रीबुकिंग का समय 25 दिन कर दिया गया है
उन्होंने आगे कहा 'डिस्ट्रीब्यूशन लेवल पर मनमाने तरीके से सामान इधर-उधर होने से रोकने के लिए, हम वन टाइम डिलीवरी कोड के जरिए डिलीवरी पक्का कर रहे हैं। LPG सिलेंडर रीबुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।'
क्रूड ऑयल को लेकर भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं
सुजाता शर्मा ने कहा कि 'क्रूड ऑयल को लेकर भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। तेल की आवक रोज़ाना की ज़रूरत 5.5 मिलियन बैरल से ज़्यादा हो रही है। होर्मुज बंद है, 40 देशों से क्रूड ऑयल आ रहा है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।'
LPG Booking Process: जाने कैसे करें ऑन लाइन बुकिंग?
व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर निम्नलिखित ढंग से करें गैस बुक
- Indane: 7588888824 पर टाइप करें 'REFILL' और भेज दें।
- Bharat Gas: 1800224344 पर Hi लिखकर भेजें।
- HP Gas: 9222201122 पर Hi लिखकर भेजें।
सिलेंडर बुक करने के लिए इस नंबर पर दें मिस्ड कॉल (अगर इंटरनेट का प्रयोग नहीं करते)
- Indane के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।
- Bharat Gas के लिए 7710955555 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
- HP Gas के लिए 9493602222 नंबर पर मिस्ड कॉल दें।
UPI ऐप से करें गैस बुक
Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप्स पर जाना होगा और उसके बाद Recharge & Pay Bills में जाकर बुक सिलेंडर करना होगा। इसके अलावा आप बुकिंग ऑटोमेटेड फोन कॉल सिस्टम से भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications