जियो की मुफ्त सेवा से इस बड़ी कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान
वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 72 फीसदी घट गया है। इसी के साथ अब यह मुनाफा सिर्फ 373.4 करोड़ पर जा पहुंचा है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के टेलिकॉम बाजार में आने के बाद भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। जो नुकसान अभी तक आंकड़ों में नहीं दिख रहा था, अब उसके आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कितना नुकसान हुआ है एयरटेल को। ये भी पढ़ें- बॉस को पता चले बिना खोजें नई नौकरी, बस ध्यान रखें ये 8 बातें

72 फीसदी घटा शुद्ध मुनाफा
वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर करीब 72 फीसदी घट गया है। इसी के साथ अब यह मुनाफा सिर्फ 373.4 करोड़ पर जा पहुंचा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं की वजह से पिछले साल भी एयरटेल के रेवेन्यू में करीब 12 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। पिछले साल कंपनी का रिवेन्यू सिमट कर 21,934.60 करोड़ रुपए हो गया था। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के लिए करें डेटा एंट्री जॉब, घर बैठे कमाएं पैसे

कंपनी ने माना, जियो है वजह
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान उसके पास भारत, दक्षिण एशिया और अफ्रीका में कुल 35 करोड़ 60 लाख ग्राहक थे। इसमें से अकेले भारत में ही 24 करोड़ 40 लाख ग्राहक हैं। यहां आपको बता दें कि कंपनी के कुल रेवेन्यू का करीब 77 फीसदी भारत से ही आता है। कंपनी के एमडी और सीईओ ने भी माना है कि मुनाफा घटने की वजह जियो के आकर्षक ऑफर हैं। ये भी पढ़ें- बिना लाइन लगाए ही घुस सकेंगे बैंक में, ये ऐप करेगा मदद

क्या सुविधाएं दी जियो ने?
5 सितंबर को लॉन्च होने के बाद से ही रिलायंस जियो ने अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और मुफ्त इंटरनेट की सेवा 31 दिसंबर 2016 तक के लिए दी और फिर बाद में इसे 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद फिर से 15 अप्रैल तक के लिए मुफ्त सेवाएं बढ़ा दी गईं। इसके अलावा पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री से सस्ते ऑफर लॉन्च किए, जिससे न केवल एयरटेल, बल्कि सभी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। ये भी पढ़ें- SBI का बड़ा तोहफा, सबसे सस्ता किया होम लोन
{promotion-urls}
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications