Ivanka Trump Controversy: कौन से विवाद में फंसी Trump की बेटी Ivanka, छोटे देश को बर्बाद करने के लगे आरोप?

Ivanka Trump Controversy: इवांका ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। वजह है साउथ अल्बानिया में बना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद का लग्जरी रिसॉर्ट। दरअसल इवांका ट्रंप पर आरोप है कि उनका और उनके पति का यह प्रोजेक्ट यूरोप के सबसे संवेदनशील तटीय इलाकों में से एक को नुकसान पहुंचा सकता है। इस मामले में इंवाका ट्रंप इसलिए घिरीं क्योंकि इस प्रोजेक्ट उनका भी समर्थन मिला हुआ है।

कुशनर की नजर अल्बानिया के सबसे खूबसूरत इलाकों पर

जारेड कुशनर की निजी इक्विटी फर्म Affinity Partners अल्बानिया में दो प्रमुख स्थानों को डेवलप करने की तैयारी कर रही है। पहला है Sazan Island, जो कभी सैन्य ठिकाने के रूप में इस्तेमाल होता था। दूसरा है Zvornik Peninsul.

Ivanka Trump Controversy

योजना के मुताबिक यहां हजारों लग्जरी होटल रूम, हाई-एंड विला, निजी यॉट डॉकिंग सुविधाएं और मशहूर लक्जरी ब्रांड Aman द्वारा संचालित रिसॉर्ट्स बनाए जाएंगे। यानी जहां अभी नैचर महरबान है वहां भविष्य में करोड़पति लोग सिर्फ छुट्टियों में आया करेंगे।

Pakistan CCTV Theft: चोरी रोकने के लिए लगाए CCTV कैमरे ही उड़ा ले गए चोर, 26 दिन बाद पुलिस कैसे लगी खबर?
Pakistan CCTV Theft: चोरी रोकने के लिए लगाए CCTV कैमरे ही उड़ा ले गए चोर, 26 दिन बाद पुलिस कैसे लगी खबर?

फ्लेमिंगो, पेलिकन और कछुओं के घर पर बुलडोजर?

पर्यावरण समूहों की सबसे बड़ी चिंता यही है। ज़्वर्निक के पास मौजूद व्योसा-नार्ता लैगून हजारों प्रवासी पक्षियों का महत्वपूर्ण ठिकाना माना जाता है। यहां ग्रेटर फ्लेमिंगो और दुर्लभ डालमेटियन पेलिकन जैसी प्रजातियां नियमित रूप से आती हैं।

यही नहीं, यह इलाका कई समुद्री जीवों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। लेकिन एनवायरमेंटलिस्ट का कहना है कि ट्रंप के बेटी दामाद को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने तो इस प्रोजेक्ट को सीधे-सीधे "इकोलॉजिकल क्राइम" तक बता दिया है।

एनवायरमेंटलिस्ट बोले- ये रिसॉर्ट नहीं, प्रकृति पर हमला

पर्यावरण विशेषज्ञों का आरोप है कि संरक्षित क्षेत्र में भारी निर्माण, कंक्रीट का विस्तार, सीवेज सिस्टम, निजी मरीना और 24 घंटे चलने वाली गतिविधियां स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। उनका कहना है कि इस तरह की प्रोजेक्टएं अल्बानिया और यूरोप के संरक्षण कानूनों की भावना के खिलाफ हैं।

UK Grooming Gang: 'ईद पर हुई घिनौनी पार्टी, 700 लोगों ने किया दुष्कर्म’, Pak के मुस्लिमों ने की हदें पार
UK Grooming Gang: 'ईद पर हुई घिनौनी पार्टी, 700 लोगों ने किया दुष्कर्म’, Pak के मुस्लिमों ने की हदें पार

दूसरी तरफ अल्बानियाई सरकार ने इस इन्वेस्टमेंट का खुलकर स्वागत किया है। लेकिन स्थानीय समुदायों और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संगठनों में इसे लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पिछले कुछ सालों में ट्रंप और कुशनर परिवार के कई सदस्य अल्बानिया का दौरा भी कर चुके हैं।

संसद ने बदला कानून, फिर बढ़ा विवाद

मामला तब और गरमा गया जब अल्बानियाई संसद ने संरक्षित क्षेत्रों से जुड़े कानून में एक विवादास्पद संशोधन पास कर दिया। इस नए बदलाव के बाद सरकार को नेशनल पार्कों और रिजर्व एरिया के भीतर भी टूरिज्म प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने का अधिकार मिल गया है। एक्सपर्ट्स का आरोप है कि यह बदलाव खास तौर पर बड़े इन्वेस्टर्स के लिए रास्ता साफ करने के इरादे से किया गया है। हालांकि सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।

अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने लिया ट्रंप का पक्ष

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा इस प्रोजेक्ट के सबसे बड़े समर्थकों में शामिल हैं। उनका कहना है कि अगर दुनिया के प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड अल्बानिया में निवेश करते हैं तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। रामा का दावा है कि इस प्रोजेक्ट से रोजगार बढ़ेंगे, विदेशी निवेश आएगा और अल्बानिया ग्लोबल टूरिज्म मैप पर एक नई पहचान बना सकेगा। सरकार इसे देश के विकास का बड़ा अवसर मान रही है। दूसरी तरफ मछुआरों को ये डर सता रहा है कि ये जगह अब सिर्फ अमीरों के लिए रिजर्व हो जाएगी, जो कि काफी हद तक सच भी है।

Pakistani राजदूत ने किया Japan में मस्जिद का किया उद्घाटन, अब उसी पर चलेगा बुलडोजर, क्यों भड़की जापानी सरकार?
Pakistani राजदूत ने किया Japan में मस्जिद का किया उद्घाटन, अब उसी पर चलेगा बुलडोजर, क्यों भड़की जापानी सरकार?

आखिर सवाल यही है...

क्या यह प्रोजेक्ट अल्बानिया को पर्यटन की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, या फिर कुछ लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए प्रकृति और स्थानीय समुदायों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी? फिलहाल जारेड कुशनर का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जितना बड़ा दिख रहा है, उससे कहीं बड़ा विवाद इसके पीछे खड़ा नजर आ रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+