बॉस को पता चले बिना खोजें नई नौकरी, बस ध्यान रखें ये 8 बातें
बहुत से लोग चाह कर भी दूसरी नौकरी नहीं खोज पाते। आइए आपको बताते हैं कैसे बॉस को पता चले बिना खोजी जाए दूसरी नौकरी। आपको बस ध्यान रखनी होंगी ये 8 बातें।
नई दिल्ली। आजकल हर कंपनी में बॉस और कर्मचारियों के बीच किसी न किसी बात पर अनबन होना स्वाभाविक सी बात है। कर्मचारियों पर बॉस का प्रेशर होता है और बॉस पर उसके भी बॉस का और उस पर मालिक का प्रेशर। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि अब यहां से नौकरी छोड़कर कोई दूसरी नौकरी खोजी जाए, लेकिन वह चाह कर भी दूसरी नौकरी नहीं खोज पाते।
कई लोग दूसरी नौकरी खोजते हैं और कोई गलती कर देते हैं, जिसके चलते पकड़े जाते हैं और अपने बॉस का गुस्सा झेलते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे बॉस को पता चले बिना खोजी जाए दूसरी नौकरी। आपको बस ध्यान रखनी होंगी ये 8 बातें। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के लिए करें डेटा एंट्री जॉब, घर बैठे कमाएं पैसे

1- अपने ऑफिस के फोन या ईमेल आईडी का न करें इस्तेमाल

2- बीमारी का बहाना बनाकर न जाएं इंटरव्यू देने
कभी भी किसी और कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर न जाएं। ऐसे में अगर आप इंटरव्यू के बीच में हों और उसी वक्त आपके बॉस का फोन आता है तो फिर आपको फोन उठाना पड़ेगा और हो सकता है वह आपको किसी कॉन्फ्रेंस कॉलिंग पर भी रख ले। ऐसे में आपका इंटरव्यू खराब हो सकता है और हो सकता है कि आप पकड़े जाएं। अगर फोन नहीं उठाते हैं तो भी बॉस का शक आप पर गहरा सकता है। ये भी पढ़ें- बिना लाइन लगाए ही घुस सकेंगे बैंक में, ये ऐप करेगा मदद

3- इंटरव्यू देने जैसे कपड़े अचानक पहनकर ऑफिस न जाएं
आजकल के समय में अधिकतर दफ्तरों में काम करने वालों के लिए कोई निश्चित ड्रेस कोड नहीं होता है। ऐसे में लोग अपने ऑफिस में जींस और टीशर्ट या शर्ट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहनकर आ जाते हैं। वहीं जब उन्हें कहीं इंटरव्यू देने जाना होता है या फिर इंटरव्यू देकर ऑफिस जाना होता है तो उनका पहनावा कुछ बदल जाता है। दरअसल, इंटरव्यू देने जाते समय हर व्यक्ति कोशिश करता है कि वह सामान्य पेंट शर्ट टाई लगाकर और जूते पहन कर जाए। ऐसे में, इस तरह से बदली हुई पोशाक पहनकर अचानक ऑफिस आने से आपके बॉस को आप पर शक हो सकता है। ये भी पढ़ें- एयरटेल के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, खूब मिलेगा फायदा

4- लिंक्डइन प्रोफाइल अपडेट करते समय रहें सावधान
बहुत सी कंपनियां हायरिंग करते समय लोगों के लिंक्डइन प्रोफाइल देखती हैं। ऐसे में बहुत से लोग उस समय अपना लिंक्डइन अकाउंट और किसी जॉब पोर्टल पर डाली जानकारी को अपडेट करते हैं, जब उन्हें नौकरी बदलनी होती है। अगर आप भी लिंक्डइन का अकाउंट अपडेट करें तो पहले पेज पर दाहिनी तरफ दिख रहे notify your network पर लगे क्लिक के निशान को हटा दें। इस तरह किसी को पता नहीं चलेगा कि आपने अकाउंट अपडेट किया है, वरना आपके बॉस तक भी यह जानकारी पहुंच सकती है। ये भी पढ़ें- SBI का बड़ा तोहफा, सबसे सस्ता किया होम लोन

5- सिर्फ भरोसेमंद लोगों को ही बताएं
कई बार यह देखा गया है कि ऑफिस में लोग नौकरी बदलने से पहले अपने दोस्तों से भी उसकी चर्चा करते हैं। ऐसे में यह ध्यान रखें कि आप इसके बारे में सिर्फ उसे ही बताएं जो आपकी इस बात को एक राज बनाए रख सके। अगर वह शख्स भरोसेमंद नहीं होगा, तो बॉस की नजरों में अच्छा बनने के चक्कर में आपकी चुगली बॉस से कर सकता है और आप दूसरी नौकरी ढूंढ़ने से पहले ही पकड़े जाएंगे। ये भी पढ़ें- SBI के रिटायर्ड क्लर्क ने सेना को दान में दे दिए 1 करोड़ रुपए

6- सोशल मीडिया पर न करें अपडेट
अक्सर हमारे साथ कुछ बुरा या कुछ अच्छा होता है तो हम उसे सोशल मीडिया पर अपडेट कर देते हैं। ऐसा कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर करने से बचें, जो आपके बॉस के मन में आप पर शक पैदा करने का कारण बने। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा कभी न लिखें कि 'जल्द ही कुछ बदलावों के साथ आएगी अच्छी खबर' या 'जिन्हें आसमान में उड़ना होता है वो पेड़ों से दिल नहीं लगाते'। इस तरह के पोस्ट से हो सकता है आपके बॉस को आपके ऊपर शक हो जाए। ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के

7- ऑफिस में न प्रिंट करें अपना रेज्यूमे

8- अपने पुराने साथियों या सीनियर लोगों से बात करें
जब आप नौकरी बदलने की सोच रहे हों तो पहले उन लोगों से जरूर बात कर लें जो आपकी ही कंपनी से किसी और कंपनी में गए हों। उनसे किसी अच्छी नौकरी के बारे में पूछें। वे आपको किसी अच्छी नौकरी के बारे में तो बता ही सकते हैं, साथ ही हो सकता है कि अपने बॉस से आपकी सिफारिश भी कर दें, जिससे आपको फायदा हो जाए। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कहीं वह शख्स आपके मौजूदा बॉस को कोई बहुत ही खास न हो।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications