PM मोदी से मिले बालेन की पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने, जयशंकर-डोभाल की मौजूदगी में किन मुद्दों पर चर्चा?

Rabi Lamichhane PM Modi Meeting: नेपाल की सत्ताधारी दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनाने के बाद रवि लामिछाने का ये पहला दौरा है।

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह नेपाल के साथ साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की रवि लामिछाने की इच्छा का स्वागत करते हैं। पीएम मोदी ने दोहराया कि नेपाल भारत की 'Neighbourhood First' पॉलिसी का अहम पार्टनर है। बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर, NSA अजीत डोभाल और विदेश सचिव Vikram Misri भी मौजूद रहे।

Rabi Lamichhane PM Modi Meeting

Ravi Lamichhane India visit: नेपाल के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच पुराने और विशेष रिश्तों को और मजबूत बनाने पर फोकस किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और भरोसेमंद पार्टनर है। दोनों पक्षों ने विकास, कनेक्टिविटी, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। भारत ने संकेत दिया कि वह नेपाल की नई राजनीतिक नेतृत्व के साथ मिलकर दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार है।

ये भी पढे़ं: Rabi Lamichhane India: बीजेपी मुख्यालय क्यों पहुंचे बालेन शाह की पार्टी के अध्यक्ष? क्यों है ये दौरा अहम

रवि लामिछाने ने करीबी सहयोग की इच्छा जताई

रवि लामिछाने ने भारत और नेपाल के बीच सहयोग को और बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने साझा विकास, आर्थिक प्रगति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई। पीएम मोदी ने भी उनके इस विजन का स्वागत किया और कहा कि दोनों देशों का भविष्य आपसी सहयोग से और मजबूत हो सकता है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब नेपाल में नई राजनीतिक परिस्थितियां बन रही हैं और क्षेत्रीय सहयोग पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में शामिल रहे भारत के शीर्ष अधिकारी

इस हाई-लेवल बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिश्री भी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी से साफ संकेत मिला कि भारत नेपाल के साथ रणनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक सहयोग को गंभीरता से आगे बढ़ाना चाहता है। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच कई नए सहयोगी प्रोजेक्ट्स और पहल देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? क्या है नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने की असली जाति

अमित शाह और रवि लामिछाने के बीच अहम बातचीत

इससे पहले रवि लामिछाने ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के पारंपरिक और विशेष संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। साथ ही सीमा सहयोग, लोगों के बीच संपर्क, आर्थिक साझेदारी और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती देने की प्रतिबद्धता जताई।

बीजेपी मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

भारत के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे रवि लामिछाने का पहला कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय में आयोजित 'बीजेपी को जानो' पहल के तहत रहा। यहां उनका स्वागत भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने किया। भाजपा मुख्यालय पहुंचते ही रवि लामिछाने का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारत-नेपाल संबंधों, राजनीतिक सहयोग और आपसी संपर्क को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+