मोदी सरकार के लिए कहीं से भी करें डेटा एंट्री जॉब, घर बैठे कमाएं पैसे
अगर आप प्रति मिनट 20- 40 शब्द लिख सकते हैं तो आप प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। इस तरह आप सरकार की मदद करके पैसा कमा सकते हैं।
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सालों से सरकारी विभागों में पड़ी फाइलों को डिजिटल रूप देने का काम शुरू कर दिया है। इस काम के लिए मोदी सरकार आम आदमी की भी मदद ले रही है और उसके बदले में उन्हें पैसे दे रही है। आप भी इस काम को करके हर महीने काफी पैसे कमा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या करना होगा इसके लिए। ये भी पढ़ें- लोगों को नौकरियां देने के लिए पीएम मोदी ने उठाया ये अहम कदम

ऐसे होगा ये काम
मोदी सरकार के साथ काम करने के लिए सबसे पहले खुद को digitizeindia.gov.in पर रजिस्टर करें। इसके बाद आपको स्कैन की हुई कुछ तस्वीरें मिलेंगी, जिसमें जो कुछ भी लिखा होगा, उसे कॉलम में भरना होगा। सरकार के साथ काम करके आप डिजिटल इंडिया में अपना योगदान दे सकते हैं। ये भी पढ़ें- बिना लाइन लगाए ही घुस सकेंगे बैंक में, ये ऐप करेगा मदद

कितनी होगी कमाई?
इस डेटा एंट्री जॉब के लिए आपको रिवॉर्ड प्वाइंट मिलेंगे और हर रिवॉर्ड प्वाइंट के बदले आपको दो पैसे मिलेंगे। इस तरह अगर आप प्रति मिनट 20- 40 शब्द लिख सकते हैं तो आप प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। इस तरह आप सरकार की मदद करके पैसा कमा सकते हैं। ये भी पढ़ें- एयरटेल के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, खूब मिलेगा फायदा

कहीं से भी करें काम

कैसे करें खुद को रजिस्टर?
सबसे पहले डिजिटाइज इंडिया की वेबसाइट (digitizeindia.gov.in) पर जाकर पीएम मोदी की तस्वीर के नीचे दिख रहे टैब Register Now पर क्लिक करें। आपके सामने जो पेज खुलेगा, उसमें आपको अपने बारे में जानकारियां देनी होंगी। सारी जानकारियां देते ही आप रजिस्टर हो जाएंगे। ये भी पढ़ें- SBI के रिटायर्ड क्लर्क ने सेना को दान में दे दिए 1 करोड़ रुपए

क्या जानकारियां देनी होंगी?
आपको डिजिटाइज इंडिया को अपना पूरा नाम, लिंग, जन्म तिथि, आधार नंबर, ईमेल और मोबाइल नंबर देना होगा। आपको आधार नंबर डालकर उसे वैलिडेट भी करना होगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर आपने मोबाइल का वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद Register Now टैब पर क्लिक करें और आप रजिस्टर हो जाएंगे। ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications