Do Kaudi Ke Shikshak Row: कौन हैं Babita Maam? टीचर के सम्मान पर बोलीं- 'TRP वाले क्या जानें गुरु की कीमत'

Babita Maam: सोशल मीडिया पर इस वक्त यूट्यूब टीचर बनाम टीवी का युद्द चल रहा है, वजह है देश की मशहूर एंकर की एक विवादित टिप्पणी, जिसने डिजिटल टीचरों को इस कदर नाराज कर दिया कि वो सभी एक होकर उस महिला एंकर के पीछे पड़ गए और इस वक्त सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ढंग से ट्रोल किया जा रहा है। ये जुबानी जंग तब और तेज हो गई जब इसमें सोशल मीडिया के सुपरस्टार टीचर्स कूद पड़े और उन्होंने जमकर उस एंकर को भला-बुरा कहना शुरू किया।

अपनी ऑन लाइन क्लासेज के लिए लोकप्रिय बबीता मैम ने तो उस एंकर को 'फूटी कौड़ी' का कह दिया और साथ ही ये भी बोल दिया कि 'टीचरों के एक वीडियो पर लाखों Views आ जाते हैं, जबकि ये लोग जो अपने आप को नामी पत्रकार कहते हैं दिन भर चिल्लाकर भी Views नहीं ला पाते हैं।'

Babita Maam

कौन हैं बबीता मैम? क्यों हो रही हैं वायरल?

'इसी कारण ये सभी ऑनलाइन टीचरों को 'दो कौड़ी के शिक्षक कहते हैं। अगर से पत्रकार हैं तो स्कूलों की समस्या, छात्र-छात्रों की परेशानी, पेपर लीक जैसे हॉट टॉपिक पर बातें क्यों नहीं करते हैं क्यों ये ऑनलाइन टीचरों पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं, दरअसल टीआरपी वाले क्या जाने टीचर का मतलब?'

Babita Maam

बबीता मैम का असली नाम बबीता त्यागी

बबीता मैम का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि बबीता मैम का असली नाम बबीता त्यागी है, जो कि हरियाणा के सोनीपत स्थित प्रसिद्ध ICS Coaching Centre की सह-संस्थापक और प्रमुख शिक्षिका है, जो कि अपने ज्ञान और पढ़ाने की खूबसूरत कला के लिए इंटरनेट पर खासी लोकप्रिय हैं। वो अपनी क्लासेज में SSC, बैंकिंग, पुलिस, टीचिंग की तैयारी करवाती हैं।

मोटिवेशनल वीडियो के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं बबीता मैम

वो बेहतरीन शैक्षणिक मार्गदर्शन और मोटिवेशनल वीडियो के लिए भी काफी लोकप्रिय है। बबीता मैम अपने शालीन अंदाज और मर्यादित क्लासेज के लिए भी जानी जाती हैं, ऐसा पहली बार है कि उन्होंने तल्ख अंदाज में किसी की आलोचना की है।

Babita Maam

क्या है दो कौड़ी विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक चर्चा के दौरान एक वरिष्ठ टीवी एंकर ने कुछ यूट्यूब और ऑनलाइन शिक्षकों को लेकर कथित तौर पर "दो कौड़ी का ज्ञान" देने वाला बताया। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और शिक्षकों व छात्रों के एक वर्ग ने इसे पूरे ऑनलाइन शिक्षक समुदाय का अपमान बताया। ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े कई चर्चित शिक्षकों और कंटेंट क्रिएटर्स ने इस बयान का विरोध किया।

उनका कहना है कि यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने लाखों छात्रों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई है, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए ऑनलाइन शिक्षकों के समर्थन में पोस्ट किए और एंकर की आलोचना की है।

यह पढ़ें:'हम दलाली का नहीं खाते हैं', अंजना ओम कश्यप के कमेंट पर फूटा खान सर का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
यह पढ़ें:'हम दलाली का नहीं खाते हैं', अंजना ओम कश्यप के कमेंट पर फूटा खान सर का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
यह पढ़ें: Khan Sir: फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर, मौके पर आखिर हुआ क्या? ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर गिरफ्तार
यह पढ़ें: Khan Sir: फायरिंग पर अपने बयान से पलटे खान सर, मौके पर आखिर हुआ क्या? ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर गिरफ्तार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+