Bharat Bhagya Vidhata Trailer Review: 26/11 मुंबई हमलों पर बेस्ड है कहानी, नर्स बनीं कंगना रनौत ने जीता दिल

Bharat Bhagya Vidhata Trailer Review: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वह किसी बयानबाजी के चलते नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं।

2008 मुंबई हमलों पर आधारित है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी साल 2008 मुंबई हमलों पर आधारित है और उन अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की थी। इनमें नर्स, लिफ्ट ऑपरेटर, बॉडीगार्ड और होटल स्टाफ जैसे कई लोग शामिल थे। इन अंडररेटेड हीरोज ने 26/11 हमलों के दौरान बहादुरी का परिचय देते हुए करीब 400 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Bharat Bhagya Vidhata Trailer

2 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

-2 मिनट 25 सेकंड का ये ट्रेलर साल 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की कहानी पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में नर्सों को लेकर समाज की सोच की झलक दिखाई जाती है लेकिन कुछ ही देर में कहानी ऐसा मोड़ लेती है जो दर्शकों को हैरान कर देती है।

Maatrubhumi First Review: सलमान खान की 'मातृभूमि' ने मचाया गदर, फिल्म को बताया 'मस्ट वॉच', होगी ब्लॉकबस्टर?
Maatrubhumi First Review: सलमान खान की 'मातृभूमि' ने मचाया गदर, फिल्म को बताया 'मस्ट वॉच', होगी ब्लॉकबस्टर?

-हमले के बीच कुछ किरदार अपने कर्तव्य और साहस की ऐसी मिसाल पेश करते हैं, जो ट्रेलर को भावनात्मक और दमदार बना देती है। वहीं कंगना रनौत का अभिनय भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

नर्स के किरदार में कंगना रनौत ने छोड़ी गहरी छाप

-मोशन पोस्टर के साथ ट्रेलर में कंगना रनौत के कुछ डायलॉग भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। खासकर उनकी आखिरी लाइन- 'हम लोग इम्पॉर्टेंट नहीं हैं लेकिन हम जो करते हैं वो इम्पॉर्टेंट है', दर्शकों पर गहरा असर छोड़ रही है।

-ये डायलॉग्स फिल्म के उन अनसुने नायकों की भावना को बखूबी दर्शाता है, जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के अपना कर्तव्य निभाते हैं। वहीं नर्स के किरदार में कंगना रनौत ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसके चलते उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

'नर्सेस ऑफ कामा' से 'भारत भाग्य विधाता' तक

-कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि फिल्म का शुरुआती नाम 'नर्सेस ऑफ कामा' रखा गया था लेकिन मेकर्स इसे 'भारत भाग्य विधाता' नाम देना चाहते थे। हालांकि ये टाइटल पहले से ही एक्टर जॉन अब्राहम के पास रजिस्टर्ड था।

-कंगना रनौत के अनुसार जब उनकी टीम ने जॉन अब्राहम से इस टाइटल के लिए संपर्क किया तो उन्होंने महज एक दिन के अंदर इसे देने की मंजूरी दे दी। खास बात ये रही कि जॉन अब्राहम ने इसके बदले कोई फीस भी नहीं ली जबकि आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में टाइटल आसानी से नहीं छोड़े जाते है।

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आगामी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है। फिल्म का निर्माण बबीता अषीवाल, आदि शर्मा, कंगना रनौत (मणिकर्णिका फिल्म्स), धवल जयंतीलाल गड़ा और जयंतीलाल गड़ा ने किया है। कंगना रनौत के अलावा फिल्म में गिरीजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव और ईशा डे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+