SBI का बड़ा तोहफा, सबसे सस्ता किया होम लोन
भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की दर में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। इससे पहले यह दर 8.6 फीसदी थी, जो अब घटकर 8.35 फीसदी रह गई है।
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको भी इसका लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या है भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से ग्राहकों को दिया गया ये तोहफा। ये भी पढ़ें- SBI के रिटायर्ड क्लर्क ने सेना को दान में दे दिए 1 करोड़ रुपए

होम लोन की दर घटाई
भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की दर में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। इससे पहले यह दर 8.6 फीसदी थी, जो अब घटकर 8.35 फीसदी रह गई है। इस तरह से भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार यह बैंक अभी तक का सबसे सस्ता होम लोन मुहैया करा रहा है। ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के

कब से लागू होगी नई दर?
भारतीय स्टेट बैंक की होम लोन दर 9 मई 2017 से लागू होगी। इसके तहत 30 लाख रुपए तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर 8.35 फीसदी होगी। भारतीय स्टेट बैंक के जो ग्राहक होम लोन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह फैसला किसी सौगात से कम नहीं है। ये भी पढ़ें- सेना के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी उम्मीद से अधिक सैलरी

पीएम आवास योजना का भी मिलेगा फायदा
इतना ही नहीं, अगर आप पीएम आवास योजना की शर्तों को पूरा करते हैं तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 2.67 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी भी मिल सकती है। आपको बता दें कि इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो अपना पहला घर खरीद रहे हैं। साथ ही, कई अन्य शर्तें भी पूरी करनी होंगी। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो लाया 100% कैशबैक ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications