Karnataka CM Oath: 'पावर शिफ्ट' की तैयारी? डीके की टीम में यतिंद्र सिद्धारमैया, किसे मिली जगह-किसका पत्ता कटा
Karnataka CM Oath: कर्नाटक में जारी हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामे के बीच आज Karnataka New Cabinet (कर्नाटक की नई कैबिनेट) की पूरी तस्वीर साफ होने जा रही है। आठ बार के सीनियर विधायक और केपीसीसी (KPCC) अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार आज बुधवार, 3 जून को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर राज्य के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बेंगलुरु के राजभवन स्थित 'ग्लास हाउस' में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही राज्य की सत्ता संरचना पूरी तरह बदलने वाली है।
कर्नाटक राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। लेकिन असली सस्पेंस शिवकुमार के शपथ लेने को लेकर नहीं, बल्कि Karnataka New Cabinet में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर है। सिद्दारमैया और शिवकुमार गुटों के बीच विभागों के बंटवारे पर दिल्ली से बेंगलुरु तक चली मैराथन बैठकों के बाद, आखिर किन नए चेहरों की लॉटरी लगी है और किसका पत्ता साफ हुआ है? आइए देखते हैं नए मंत्रियों की पूरी संभावित लिस्ट और अंदर की इनसाइड स्टोरी।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले, कांग्रेस आलाकमान ने उन 13 कैबिनेट मंत्रियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है जो आज मुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ पद की शपथ लेंगे। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने दिग्गज नेता डॉ. जी. परमेश्वर को राज्य का उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) नियुक्त करने का फैसला किया है।
Yathindra Siddaramaiah Cabinet Debut: सिद्धारमैया के बेटे की कैबिनेट में एंट्री, राज्यसभा चुनाव के बाद होगा विस्तार
इस नई कैबिनेट की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबरों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र सिद्धारमैया का नाम है, जो इस कैबिनेट के जरिए अपने मंत्री पद का सफर शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज कुल 13 मंत्री शपथ ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल 13 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आगामी राज्यसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। ऐसे में कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी सरकार में जगह मिलने की संभावना बनी हुई है।
डी.के. शिवकुमार की नई कैबिनेट: मंत्रियों की पूरी सूची
राज्यपाल को सौंपे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, आज शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की पूरी सूची इस प्रकार है:
- डॉ. जी. परमेश्वर (उपमुख्यमंत्री)
- के.एच. मुनियप्पा
- के.जे. जॉर्ज
- एम.बी. पाटिल
- रामलिंगा रेड्डी
- सतीश जरकीहोली
- कृष्णा बायरेगौड़ा
- प्रियंक खड़गे
- यू.टी. खादर
- ईश्वर खंड्रे
- यतींद्र सिद्धारमैया
- बायरथी सुरेश
- शरण प्रकाश पाटिल
इन नेताओं के शपथ ग्रहण के साथ कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे बड़े नेता
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस शासित राज्यों के अन्य प्रमुख नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे। किसानों, दलित संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और विभिन्न धार्मिक नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
विपक्षी नेताओं को भी दिया न्योता
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार ने राजनीतिक सौहार्द का संदेश देते हुए कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवकुमार अब सीधे राज्य की कमान संभालेंगे। वहीं, नई कैबिनेट के गठन के बाद सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार अपने चुनावी वादों और विकास एजेंडे को किस तरह आगे बढ़ाती है। कर्नाटक की राजनीति में यह बदलाव न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से दक्षिण भारत में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है।














Click it and Unblock the Notifications