घर लेने की बना रहे हैं योजना, यहां मिलेंगे बेहद सस्ते फ्लैट
23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) फ्लैट्स की एक नई आवासीय योजना ला सकती है।
नई दिल्ली। घर लेना हर किसी का सपना होता है, लेकिन बड़े शहरों में कीमतें अधिक होने की वजह से कई लोगों का घर लेने का सपना अधूरा ही रह जाता है। ऐसा ही शहर है दिल्ली, जहां घरों की कीमतें काफी अधिक हैं। अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदना चाहते हैं तो रुकिए कुछ दिन, आपके लिए आने वाली है खास स्कीम। ये भी पढ़ें- अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!

डीडीए फ्लैट्स
23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) फ्लैट्स की एक नई आवासीय योजना ला सकती है। ऐसे में उन लोगों को लिए यह एक बेहतरीन मौका होगा, जो दिल्ली में फ्लैट लेना चाहते हैं। हालांकि, पिछली योजना के बहुत से फ्लैट अभी भी खाली पड़े हैं। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

12 हजार फ्लैट की है योजना
डीडीए की यह योजना कुल 12 हजार फ्लैट की होगी। इनमें से 10 हजार फ्लैट 2014 की योजना के खाली पड़े हैं, जबकि इसके अलाना 2000 अन्य फ्लैट होंगे। इनमें से अधिकतर फ्लैट रोहिणी, द्वारका, नरेला, वसंत कुंज और जसौला में होंगे। यूं तो इस योजना को फरवरी में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन फ्लैट्स में कुछ काम बाकी रहने के चलते इस योजना में विलंब हो गया। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

10 बैंकों से किया गया संपर्क
आवेदनों की बिक्री और अन्य प्रकार के लेन देन के लिए शहरी निकाय ने 10 बैंकों से संपर्क किया है। पहले 8 बैंक शामिल किए गए थे, जिसके बाद दो और बैंकों को शामिल किया गया। इन बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक, ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

बनाया सख्त नियम

पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं आवेदन
डीडीए की स्कीम के तहत फ्लैट के लिए पति और पत्नी दोनों ही आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अगर दोनों के नाम पर फ्लैट निकल जाता है तो दोनों में से किसी एक को फ्लैट लौटाना होगा। अगर आपका भी मन है कि आप डीडीए का फ्लैट खरीदें तो पहले उस जगह पर जाकर फ्लैट को अच्छे से देख लें, जहां पर फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ये भी पढ़ें- खत्म हुआ जियो समर सरप्राइज! कंपनी लाने वाली है नए प्लान
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications